1989-बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल रसगोत्रा को उनकी रिटायरमेंट की तारीख 30 सितंबर, 2025 तक या अगले आदेश तक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है…
नईदिल्ली (ए)। केंद्र सरकार की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने देश के तीन प्रमुख अर्धसैनिकबलों के महानिदेशकों के नाम का ऐलान कर दिया है. अप्वाइंटमेंट कमेटी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की कमान नीना सिंह को सौंपी है.इस ऐलान के साथ आईपीएस अधिकारी नीना सिंह सीआईएसएफ की पहली महिला महानिदेशक बन गई हैं. अभी तक उनके नाम राजस्थान की पहली महिला आईपीएस अधिकारी होने का गौरव था।
उल्लेखनीय है कि 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह राजस्थान कॉडर से है. वर्तमान समय में वह सीआईएसएफ में विशेष महानिदेशक के पद पर तैनात थी और महानिदेश का कार्यभार देख रहीं थी. अप्वाइंटमेंट कमेटी के आदेश के अनुसार, नीना सिंह की यह तैनाती वह 31 जुलाई, 2024 तक है. वह 31 जुलाई 2024 को सेवानिवृत्त हो रही हैं।
राजस्थान कैडर की 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का प्रमुख नियुक्त किया गया है, उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वह वर्तमान में सीआईएसएफ में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, सीआईएसएफ के प्रमुख शील वर्धन सिंह के रिटायर होने के मद्देनजर उन्हें सीआईएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
नीना सिंह फिलहाल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दिल्ली स्थित मुख्यालय में विशेष महानिदेशक (डीजी) के पद पर तैनात हैं. बिहार कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी शील वर्धन सिंह को नवंबर 2021 में सीआईएसएफ डीजी नियुक्त किया गया था।
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि केंद्र ने 1988-बैच के आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को 31 दिसंबर, 2024 को उनके रिटायरमेंट या अगले आदेश तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है. इसके अलावा केंद्र ने 1989-बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल रसगोत्रा को उनकी रिटायरमेंट की तारीख 30 सितंबर, 2025 तक या अगले आदेश तक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है।















