भिलाई। वार्ड 3 के निवर्तमान भाजपा पार्षद जयप्रकाश यादव ने पूर्व महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव के द्वारा कोसा नगर वासियो के प्रति भेदभाव पूर्ण रवैये को उजागर करते हुए कहा कि नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 कोसा नगर नाला का विकास कार्य कराया जाना आवासीय क्षेत्र कोसा नगर ,नेहरू नगर, राधिका नगर एवं मॉडल टाउन क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले नाले में वर्षा ऋतु आने पर नाला क्षेत्र के आसपास में डूबान की स्थिति निर्मित होती रही है जिसके कारण उक्त कार्य पर कोसानाला के विकास के लिए स्वीकृत ₹17,33,00000 लगभग अक्षरी सत्रह करोड़ तैतीस लाख रु की राशि वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन के प्रयासों से स्वीकृत हुई थी ! कोसा नगर वासियों के परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उक्त राशि को स्वीकृत कराया गया था! जय प्रकाश यादव ने कहा कि कोसा नगर वार्ड 3 के कोसा नाला के दोनों तरफ रिटेनिंग वाल एवम विकास कार्य, नाला सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत राशि को भिलाई नगर विधायक एवं पूर्व महापौर देवेंद्र यादव ने सत्ता -शासन का दुरुपयोग करते हुए वार्ड 3 से स्थल परिवर्तित कर वार्ड क्रमांक 1 से लगे हुए कोहका तरफ से बहकर आने वाले नाला क्षेत्र से बहने वाले नाला के विकास में लगा दिया है जबकि निर्माण का शुभारंभ प्रियदर्शिनी परिसर अंडरब्रिज से प्रारम्भ होना था और कोसा नगर से होते हुए आगे बढ़ना था जबकि ऐसा दुर्भावनापूर्ण ढंग से हुआ नही हैं !! जो कि वार्ड 3 (पुराना)कोसा नगर वासियो के हितों के साथ खिलवाड़ हैं।अब आगे कुछ दिनों बाद बरसात के दिनों में कोसा नाला में बाढ़ आ जाने से आसपास झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी होती रही है ,झोपड़ियों एवं नाले के समीप के घरों में पानी भर जाता है जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है जिस ओर ध्यान आकर्षण भी मेरे द्वारा नगर निगम की सामान्य सभा में कराया गया था! 1वर्ष पूर्व हुए वार्ड 3 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जनादेश मिला इसी बात से मेरे वार्डवासियों के साथ पूर्व महापौर एवम भिलाई विधायक जी लगातार भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। जनता को सुविधाओ से वंचित कर रहे हैं!
मेरे पार्षद निर्वाचन उपरांत विगत 365 दिनों में वार्ड के विकास में महापौर ने हमेशा असहयोग किया हैं ! छोटे-छोटे कार्यो की भी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर हस्तक्षेप किया है एवं मुझे वार्ड में काम करने से रोकने का प्रयास किया गया है। मेरे वार्ड 3 (पुराना) के लिए सड़क ,नाली ,स्वच्छता जैसे मूलभूत कार्यो को भी नही होने दिया गया। कोसा नगर,नेहरू नगर,प्रियदर्शिनी परिसर,अटल, बॉम्बे,रैशने आवास के विकास के राशि को स्थल परिवर्तन करवा रहे हैं हमारे वार्ड की जनता के प्रति सौतेला व्यवहार करते आ रहे है जिसका उत्तर समय आने पर जनता अवश्य देगी।














