रायपुर। 22/11/2023 भारत निर्वाचन आयोग ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है अब इसके लिए सरकार के आदेश जारी करने के बाद राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को 4 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ डीए मिलेगा।बता दें कि फिलाहल छत्तीसगढ़ में 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है जबकि, केंद्र सरकार में 46 प्रतिशत मिलता है इस निर्णय के बाद अब केंद्र सरकार की तरह ही राज्य सरकार द्वारा मिलने वाला डीए भी 46 प्रतिशत हो जायेगा।
इसे लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर अपने पुराने पोस्ट को शेयर करते हुए तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी का धन्यवाद करते हुए लिखा कि “माननीय @CEOChhattisgarh आपका बहुत आभार और धन्यवाद कि आपने हमारे छत्तीसगढ़ के अधिकारियों व कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
महंगाई भत्ते में वृद्धि से अब प्रशासन की सेवा में समर्पित सभी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी, आप सभी को बहुत शुभकामनाएँ।”
आपको बता दें कि अपने जिस पोस्ट को पूर्व सीएम ने कोर्ट किया वह 2 नवंबर का है जिसमें उन्होंने इसकी मांग करते हुए लिखा था कि “हमारे छत्तीसगढ़ के कर्मचारी सतत् प्रशासन की सेवा में समर्पित रहते हैं, उनकी निष्ठा को ध्यान में रखकर राज्य सरकार द्वारा 4% DA/DR प्रदान किया जाना चाहिए।
मैं @CEOChhattisgarh से आग्रह करता हूँ कि इस मामले पर संवेदनशीलता के साथ विचार करके जल्द ही कर्मचारियों को 4% DA प्रदान किया जाये।”
माननीय @CEOChhattisgarh आपका बहुत आभार और धन्यवाद कि आपने हमारे छत्तीसगढ़ के अधिकारियों व कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
महंगाई भत्ते में वृद्धि से अब प्रशासन की सेवा में समर्पित सभी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी, आप सभी को बहुत शुभकामनाएँ। https://t.co/pX7OdYUU88 pic.twitter.com/R7ZRAV7l0Z
— Dr Raman Singh (@drramansingh) November 22, 2023
















