भिलाई तीन। नगर निगम भिलाई चरोदा के वार्ड क्रमांक 37, सिरसा कला भाटा में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए 50 लाख के सीसी रोड का भूमि पूजन दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे के द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चहुमुखी विकास कर रही है। जन समस्या से जुड़े हुए हर काम किया जा रहा है भिलाई चरोदा में जो काम पिछले 15 वर्षों से नहीं हुआ वो काम सिर्फ 2 वर्षों में देखने को मिल रहा है। भूपेश सरकार सभी वर्गों के लिए योजनाएं ला रहे हैं साथ ही साथ विकास के नए आयाम गढ़ रहे हैं जिसके लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करता हूं।
इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन भी मनाया गया एवं वृद्धजनों को साल श्रीफल भेंट करके सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी, वार्ड पार्षद दीपा चंद्राकर, मंत्री प्रतिनिधि कृष्णा चंद्राकर, पार्षद गण मोहन साहू, आशीष वर्मा, विनोद निषाद, कुंती लहरें, वरिष्ठ कांग्रेसी गांधी यादव, गणेश यादव, जगमोहन यादव, पप्पू चंद्राकर, सेवक वर्मा, राजू वर्मा, अशफाक अहमद, मोहम्मद आमिर सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।










