BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को दुर्ग रेंज आईजी और दुर्ग एसएसपी ने स्टार लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग ने 14 सितम्बर 2021 को निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक की पद्दोन्नति सूची जारी की थी जिसमे दुर्ग जिले से निरीक्षक जगदीश चंद मिश्रा, भावेश साव, दिलीप सिंह सिसोदिया, राजेश कुमार बागड़े, राजेश झा तथा रक्षित निरीक्षक नीलेश द्विवेदी को पद्दोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

आज दिनांक 16 सितम्बर को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज कार्यालय में आईजी विवेकानंद सिन्हा, दुर्ग एसएसपी बद्रीनारायण मीणा ने प्रमोट हुए निरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान एएसपी नेहा पाण्डेय मौजूद रही।

वही राजनांदगांव निरीक्षक नासिर बाटी तथा वीरेंद्र चतुर्वेदी को भी दुर्ग रेंज आईजी ने स्टार लगाकर बधाई दी। कवर्धा पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने प्रमोट हुए निरीक्षक कौशल किशोर वासनीक को स्टार लगातार पदोन्नति एवं बधाई दी। इस दौरान डीएसपी अजित ओगरे उपस्थित थे।

Related Posts