बालोद। गुंडरदेही थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे के लिए एक आइडल बन कर उभरे है। निरीक्षक रोहित मालेकर पिछले कुछ वर्षों से लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर क्राइम के खिलाफ एक मुहिम चलाकर जनता में जनजागरूकता अभियान चला रहे है। रोजाना आम लोगो तक साइबर क्राइम से बचने नए-नए सुझाव वाले मैसेजेस भेजते है। निरीक्षक रोहित मालेकर के इस सक्रियता को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के महानिदेशक आर के विज ने निरीक्षक रोहित मालेकर के कार्यो की प्रशंसा करते हुए पूरे प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर रोहित मालेकर की तरह साइबर जागरूकता अभियान के लिए सक्रिय पुलीस अधिकारियों की नियुक्ति करने को निर्देश जारी किया है। इस अभियान को जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर तक चलाने की बात कही जा रही है।
छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी पत्र मे छत्तीसगढ़ के सभी पुलिस अधीक्षको जारी पत्र में लिखा है कि प्रदेश में बढ़ते हुये साइबर अपराध की रोकथाम हेतु स्कूल/कालेज के छात्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अतः साइबर अपराधों के प्रति समाज में व्यापक सजगता लाने हेतु छात्रों को इस विषय में जागरूक करना वांछनीय है इस संबंध में निम्नलिखित दिशानिर्देश दिये जाते हैं।

- जिले में ऐसे निरीक्षक /उपनिरीक्षक जो साइबर के क्षेत्र में कार्यरत रहें हो एवं साइबर अपराध की रोकथाम हेतु स्वरूचि से अभियान या नाक हो, को “साइबर लीड अधिकारी” के रूप में नियुक्त किया जाये। कुछ निक / उपनिरीक्षक इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे है जैसे -जिला बालोद में निरीक्षक श्री रोहित मालेकर। ऐसे पुलिसकर्मियो की पहचान कर उन्हें “साइबर लीड अधिका “के रूप में नियुक्त किया जाए वसे कार्या लय को सूचित किया जाये।
- प्रत्येक अनुभाग में पदस्थ SDOP/CSP का करें कि साइबर लीड अधिकारी के नेतृत्व में प्रत्येक माह में कम से कम 02 कालेज एवं 5 स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायें । वर्तमान परिदृष्य में कोविड माहामारी के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों के बंद हो ने की स्थिति में ऑनलाइन ग्रुप बनाकर भी छात्रो को तत्संबंध में जागरूक किया जा सकता है। प्रति माह आयोजित किये गये कार्यक्रम का विवरण इस कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
- जनवरी 2021 से उपरोक्त के अतिरिक्त प्रतिमाह 05 पंचायत स्तर पर भी यही अभियान चलाया जाये।






