रायपुर – 01 जुलाई, 2021/ पीआर/आर/140
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये निज़ामुद्दीन-रायगढ़-निज़ामुद्दीन के मध्य एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 02410 निज़ामुद्दीन- रायगढ़ गोंडवाना स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को दिनांक 05 जुलाई, 2021 से तथा गाड़ी संख्या 02409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को दिनांक 07 जुलाई, 2021 से चलेगी।
यह गाड़ी आगामी आदेश तक चलती रहेगी ।
रेलवे प्रशासन द्वारा 02410 / 02409 निज़ामुद्दीन-रायगढ़-निज़ामुद्दीन के मध्य एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के नंबरो में परिवर्तन किया गया है । अब इस गाड़ी का नया नंबर 04080/04079 निज़ामुद्दीन-रायगढ़-निज़ामुद्दीन के मध्य एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के अनुसार चलेगी।












