BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित जन सहयोग से शहरी गौठान में श्रमदान से हुई सफाई

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शहरी का गौठान में निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं जन सहयोग से श्रमदान कर गौठान परिसर की सफाई की गई। आज रविवार अवकाश के दिन गौठान में सहयोग प्रदान करने वाले गौ सेवक उपस्थित होते हैं और पशुओं को चारा भी उपलब्ध कराते हैं।

आज का दिन बहुत ही खास दिन गौठान में रहा है। जहां सभी ने मिलकर परिसर की साफ सफाई की और श्रमदान किया। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे स्वयं झिल्ली, पन्नी और अन्य कचरा को उठाने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि आगे भी श्रमदान करते हुए परिसर में साफ-सफाई रखी जाएगी।

लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता आ रही है और सफाई के महत्व को नागरिक आत्मसात कर रहे हैं। स्वच्छता के प्रति लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। नागरिक प्रयास और सहयोग से ही भिलाई को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में बड़ी जीत हासिल होगी।

इस पहल की शुरुआत आज से हो गई है। जहां सभी ने स्वेच्छा से गौठान परिसर को स्वच्छ रखने की शपथ ली और अपने आसपास के कचरे फैलाव को रोकने का फैसला लिया है। श्रमदान के अवसर पर अजय शुक्ला, रेखा बघेल, और अन्य गौसेवक, पर्यावरण मित्र इत्यादि मौजूद रहे।

Related Posts