BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निगमायुक्त अजय त्रिपाठी की कर्मचारियों को दो टूक- नियत तिथि तक टैक्स जमा ना करने वालों को कुर्की नोटिस जारी करे

 

भिलाई-3। भिलाई चरौदा निगम के राजस्व विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा विभागीय बैठक ली गई। निगम आयुक्त  ने उपस्थित समस्त राजस्व अमले से निगम द्वारा वसूल किये जाने वाले संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर, भू-भाटक, शिक्षा उपकर, निर्यात कर की कर्मचारी वार समीक्षा की। इस माह के अंत तक 100 प्रतिशत कर दाताओं को माँग प्रेषित करने और बड़े बक़ायदारों को समय सीमा में कर जमा करने नोटिस जारी करने निर्देश दिए।

वसूली कार्य शत प्रतिशत करने के साथ-साथ रिएसेसमेंट करते हुए अपनी रिर्पोट प्रस्तुत करने सभी कर्मचारियों को आदेश जारी किये गये है। डिफाल्टर्स को कूर्की नोटिस जारी करने कहा। इसके अतिरिक्त निगम आयुक्त ने निगम क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण एवं अनधिकृत निर्माण के सर्वे की जानकारी ली एवं इनकी साप्ताहिक रिपोर्ट भवन शाखा जमा करने आदेश दिया।अब तक निगम क्षेत्र अंतर्गत अनधिकृत निर्माण के नियमितीकरण हेतु प्राप्त निर्देश के तहत 170 आवेदन प्राप्त हुये हैं।

जिस पर आयुक्त ने असंतोष व्यक्त किया। इस योजना के लाभ हेतु मुनादी कार्य एवं दीवार लेखन का कार्य कराया जा रहां है। इसके अतिरिक्त सभी सहायक राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये है कि अपने अधिकार क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण की साप्ताहिक रिपोर्ट भवन शाखा को प्रस्तुत करेगें। इसके अनुसार विगत सप्ताह 47 अनधिकृत निर्माण की जानकारी प्रस्तु की गयी, जिस आधार पर सभी संबंधितों को नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 293, 296, 303 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया।

Related Posts