BREAKING

Uncategorised

नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: नक्सलियों के मंसुबे पर फेरा पानी, अलग-अलग 02 स्थानों पर आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज

नारायणपुर। पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार चल रहे रोड़ डिमायनिंग के दौरान आज दिनांक 25.12.2021 को नारायणपुर पुलिस की बीडीएस टीम ने थाना धनोरा क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग 02 स्थानों पर आईईडी रिकवर सक्रियता दिखाते हुए उसे तत्काल डिफ्यूज किया है।

बीडीएस टीम ने नक्सलियों द्वारा प्लांटेड रीमोट आईईडी टिफिन बम को डिफ्यूज कर फोर्स को बड़ी क्षति से बचा लिया है जिसके फलस्वरूप एसपी ने बीडीएस टीम को उनके उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए नगद ईनाम की घोषणा की है साथ ही रोड़ डिमायनिंग की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश भी दिये हैं ताकि आईईडी रिकवर कर फोर्स को बड़े खतरे से बचाया जा सके।

नक्सली विकास कार्यों की प्रगति को प्रभावित करने की नियत से लगा रहे आईईडी:-
जिला नारायणपुर के सर्वांगीण विकास की लक्ष्य को पूरा करने के लिये पुलिस, सशस्त्र बल और केन्द्रीय बलों को जवान 24×365 सुरक्षा में तैनात होकर डटे हुए हैं। चूंकि नक्सली नहीं चाहते कि अबुझमाड सहित पूरे बस्तर का विकास हो। क्योंकि क्षेत्र की उन्नति के साथ ही उनका जनाधार भी कम हो रहा है जिसके कारण नक्सली बौखलाहट में आईईडी प्लांट करते हैं और फोर्स को क्षति पहुंचाने की नियत से हिट-एण्ड-रन के माध्यम से फोर्स को हानि पुहंचाते हैं। इसी के तहत् नक्सली विकास कार्यों की प्रगति को प्रभावित करने तथा फोर्स को हानि पहुँचाने की नियत आईईडी प्लांट कर रहे हैं।

डीआरजी की कडी सुरक्षा के बीच बीडीएस टीम का डिमायनिंग अभियान जोरो पर:-
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विगत कुछ महिनों से जिला के नक्लल प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर सर्चिंग अभियान चले रहे हैं। नक्सल गस्त और सर्चिंग के दौरान उनके साथ बीडीएस टीम भी साथ होती है। इसी के तहत् कार्यवाही के दौरान बीडीएस टीम को यह सफलता मिली है।

Related Posts