मतदान के लिए लंबी कतारों के कारण कुछ मतदाताओं को 12 घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने पहले दिन ही मतदान छोड़ दिया…
नईदिल्ली (ए)। नामीबिया की नई और पहली महिला राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदई-नदैतवा बनी है। चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आधिकारिक परिणाम के अनुसार 72 वर्षीय नंदी-नदैतवा ने 57 प्रतिशत वोटों के साथ जीत हासिल की। नेटुम्बो की ये जीत उस चुनावी दावों के विपरित है जिसमें ये कहा जा रहा था कि उन्हें दूसरे चरण के लिए जाना पड़ सकता है।
चुनाव में कुछ तकनीकी समस्याओं, जैसे मतपत्रों की कमी और अन्य मुद्दों के कारण विपक्षी दलों ने परिणामों को अस्वीकार कर दिया है। इसके कारण चुनाव अधिकारियों ने मतदान को शनिवार तक बढ़ा दिया।
मतदान के लिए लंबी कतारों के कारण कुछ मतदाताओं को 12 घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने पहले दिन ही मतदान छोड़ दिया। इस मामले में विपक्षी दलों का कहना है कि मतदान का विस्तार अवैध था और वहीं उन्होंने परिणामों को अदालत में चुनौती देने का वादा किया है।















