नाबालिक के गुम होने की सूचना दर्ज करने के बाद किया जा रहा था लगातार पता तलाश की कार्यवाही…
राजनांदगांव। प्रार्थी हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष 08 मह दिनांक 24/08/22 को घर से बिना बताये कहीं चली गयी है कि सूचना पर गुम इंसान पर से सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार अपराध क्रमांक 485/22 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। उक्त घटना के संबंध में जिले के वरिष्ठ अधिकारीगणों को अवगत कराया गया एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं अति0 पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी लालबाग उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर एकत्र साक्ष्य के आधार पर अपहृता एवं अज्ञात आरोपी के पतातलाश हेतु टीम डबरापारा भिलाई-3, जिला दुर्ग रवाना किया गया।
जहां मूखबीर के बताये गये स्थान पर जाकर पूछताछ करने पर आरोपी जीवन लाल डहरे पिता आगरचंद डहरे उम्र 19 वर्ष निवासी डबरापारा भिलाई-3 जिला दुर्ग के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया तथा गठित टीम द्वारा आरोपी से हिकमत-अमली से पूछताछ करने पर अपहृता को बहला-फुसला कर वैध संरक्षण से भगा लेजाना एवं उसके साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया, अपहृता को परिजनां के सुपुर्द कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है व प्रकरण में धारा 366,376,376(2)(ढ) भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़ा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग उप निरीक्षक संजय नाग, उप निरीक्षक रामनाथ खुरश्याम, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सोनी, प्र0आर0 652 असुवन वर्मा, म0प्र0आर0 503 विनिता पैंकरा, आर0 1415 भूपेन्द्र वर्मा, आर0 533 विनोद महिलांगे, म0आर0 485 मीना साहू, की सराहनीय भूमिका रही।














