BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नाबालिग लड़की को जबरजस्ती देहव्यापार में धकेलने वाली 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना मोहन नगर में प्रार्थिया ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बतायी कि वह जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) की रहने वाली है। वह नवरात्रि में मैंहर घुमने जाने के नाम पर घर से निकली थी। मेला खत्म होने के बाद कटनी स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय में प्रीति नाम के महिला से जान पहचान होने पर अपने साथ काम कराने एवं काम दिलाने के नाम पर दुर्ग लेकर आ गई।

आरोपी महिला द्वारा पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो खिचकर फोटो को लोगो के पास भेजती थी और पीड़िता को घर पर बंधक बनाकर लोगो से अवैध संबंध स्थापित करने कहती थी।मना करने पर जबरजस्ती दबाव बनाती थी।

पीडिता द्वारा बंद कमरे से खुद को छुडाकर थाना उपस्थित आकर हालात बताने पर थाना मोहन नगर में अपराध धारा 137(2), 98, 64(2), 115(2), 3 (5) बीएनएस, 4, 6 पाक्सो एक्ट, 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर विशेष टीम गठित कर पीड़िता के निशानदेही पर घेराबंदी कर संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया। संदेहियों द्वारा अपराध का घटित करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य होने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- 01. प्रीति बेसरा उम्र 22 साल निवासी दल्लीराजहरा, हाल निवास उरला थाना मोहन नगर।

02. सीमा सोनी उम्र 47 साल उरला थाना मोहन नगर।

Related Posts