BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग बालक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई, आरोपी ने मृतक का सर काट कर दिया था धड़ से अलग

बलौदाबाजार। दिनांक 31.05.2020 को जरिए टेलीफोन से सूचना मिला कि एक अज्ञात व्यक्ति का ग्राम कोनीबंजर खार में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिया है। कि सूचना पर तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के मौके पर घटनास्थल पहुंचकर पता करने पर ग्राम कोनी बंजर के सुशील यदु पिता राजाराम यादव निवासी कोनी बंजर के पुत्र रामफल यदू उम्र करीबन 14 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी धारदार हथियार से उसके सिर धड़ से अलग कर हत्या कर देने पर मौके पर ही दिनांक 31.05.2020 को प्रार्थी सुशील यदु पिता राजाराम यादव निवासी कोनी बंजर द्वारा घटनास्थल मौके पर देहाती नालसी रिपोर्ट दर्ज कराया।

कि दिनांक 30.05.2020 को दोपहर 2:00 बजे उसके पुत्र रामफल यदु घर से बिना बताए चला गया था। देर शाम तक वापस नहीं आने पर आसपास पता किया कोई पता नहीं चला। आज दिनांक 31.05.2020 को सुबह करीब 10:00 बजे बस्ती में बगबुड़वा खार सेन खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने पर जाकर देखा। मृत व्यक्ति का शव उसके पुत्र का था जिसका सर धड़ से अलग था, जिसका किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसी धारदार वस्तु से मारकर गला काटकर हत्या कर दिया है।
कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मौके पर देहाती नालसी कायम कर थाना में 219/220 धारा 302 कायम किया गया। तत्काल घटना की सूचना तस्दीक उपरांत ही हालात से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर को अवगत कराया गया। जिनके निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री निवेदिता पाल एवं एसडीओपी भाटापारा श्री के.बी.द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह भाटापारा ग्रामीण, थाना प्रभारी महेश ध्रुव भाटापारा शहर, थाना प्रभारी रोशन सिंह राजपूत थाना सुहेला के नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था।
अज्ञात आरोपी की पतासाजी में लगी टीम के द्वारा ग्रामीणों से लगातार पूछताछ करते हुए संदेही आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर संदेही आरोपी गौचरण उर्फ जवानी कोसले का पता तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर वह प्रारंभ में गुमराह करने का प्रयास किया, किंतु पुलिस टीम द्वारा संकलित किए गए गवाहों के कथन एवं परिस्थितियों के आधार पर लगातार पूछताछ करने पर संदेही आरोपी अपराध घटित करना स्वीकार किया।
जिसे खुलासा करते हुए बताया कि घटना दिनांक 30.05.2020 को नाबालिग बालक रामफल के साथ घटनास्थल पर मृतक के साथ बीडी, नशा कर मृतक के धान बेचकर मिले पैसे से खरीदे बिस्कुट, गुटखा खाने के बाद इसके द्वारा और मंगाने पर मृतक द्वारा विरोध करने पर गुस्सा में आकर दातून काटने के लिए अपने पास रखे हंसिया से मृतक के गर्दन में वार कर जमीन पर गिरने पर, गर्दन को हंसिया से काटकर सर धड़ से अलग कर हत्या करना स्वीकार किया। गवाहों के समक्ष घटना में प्रयुक्त हथियारों एवं घटना के समय पहने कपड़ों को बरामद कराने पर जप्त किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर दिनांक 31.05.2020 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

नाबालिक बालक के नृशंस अंधेकत्ल की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझाने में वरिष्ठ अधिकारीगण के निर्देशन में विशेष टीम के थाना प्रभारी महेश ध्रुव भाटापारा शहर, थाना प्रभारी यशवंत सिंह भाटापारा ग्रामीण, थाना प्रभारी रोशन राजपूत सुहेला, प्रआर मुकेश दीवान, डोमेन्द्र वर्मा, कुलमणी बारिक, संजीव सिंह, दीनदयाल ध्रुव, आरक्षक सतीश साहू, लोरिक शांडिल्य, दिनेश जांगडे, यशवंत साहू, बुधेश साहू, विजेंद्र निराला, भरत भूषण पठारी प्रमोद पटेल, जितेंद्र राजपूत का विशेष योगदान रहा।

Related Posts