BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नाबालिग ने गृहमंत्री के गाड़ी का कांच किया क्रैक, पुलिस ने लिया हिरासत में, गृहमंत्री ने कहा- समझाइश देकर छोड़ दे मैंने किया माफ

भिलाई। शनिवार की शाम करीब शाम छह बजे रिसाली भिलाई में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के काफिले की गाड़ी का कांच टूटने का मामला प्रकाश में आया। कांच टूटने के मामले को लेकर कई तरफ के अफवाह फैल गई थी, की गृहमंत्री के काफिले पर स्थानीय लोगो ने हमला कर दिया है, किसी ने पत्थर मारकर गाड़ी का कांच तोड़ दिया है। आइए जानते है की आखिर वस्ताव मे हुआ क्या था…

लेकिन सच्चाई ये है कि नाबालिग द्वारा हाथ के कड़े से गाड़ी के पिछले सीट के खिड़की के काँच को तोड़ने का प्रयास किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया था और उससे गाड़ी का कांच फोड़ने का कारण पता की।

दरअसल आज रविवार को गृहमंत्री का 75वां जन्मदिन है। जिसको लेकर शनिवार को भी कई जगह उनके समर्थको और शुभचिंतको ने जन्मदिन का आयोजन किया था। इसी कड़ी कर रिसाली में गृहमंत्री केक काटने के बाद मंदिर दर्शन कर रहे थे, तभी समर्थको ने पटाखा फोड़ा।

उस पटाखे के टुकड़े से एक नाबालिग के पिता को चोट लग गई और उसी गुस्से में नाबालिग ने अंतिम गाड़ी का कांच पर मारा, उस कांच पर नाबालिग के हाथ का कड़ा लगने से गाड़ी का कांच क्रेक हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को पहचान कर हिरासत में ले लिया। घटना के वक्त गृहमंत्री गाड़ी में मौजूद नही नही थे।

पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जैसे ही घटना की जानकारी लगी उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया की नाबालिग और इसके परिजनों को समझाइश देकर उसको छोड़ दे मैंने उसे माफ कर दिया है।

Related Posts