BREAKING

Uncategorised

नाबालिग छात्राओ को अश्लील फोटो दिखाकर अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

कवर्धा। दिनांक 18/08/21 को थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी प्रार्थी थाना आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि गांव के प्राथमिक शाला मे पदस्थ शिक्षक शिवप्रसाद देवागन निवासी सिल्हाटी के द्वारा उसी स्कुल मे पढने वाली इसकी नाबालिग लडकी के साथ स्कुल मे मौका पाकर अपने मोबाइल से अश्लील फोटो विडियो दिखाकर अश्लील हरकत करता है,

साथ ही अन्य छात्राओ के साथ भी इसी तरह के गंदी हरकत करता है। मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाने मे अपराध कमांक 188/21 धारा 354, 354क, 509ख्, भादवि 8,10,9f, 9m पोस्को एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया एवं प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के दिशानिर्देश एवम अति0 पुलिस अधीक्षक मनिषा ठाकुर, एवं अनुविभागीय अधिकारी बी आर मण्डावी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी लोहारा एवं महिला सेल प्रभारी निरीक्षक रमा कोष्ठी का संयुक्त रूप् से विवेचना टीम तैयार कर मामले का बारिकी से हर तथयो पर विवेचना प्रारंभ किया गया।

विवेचना टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में साक्ष्य संकलित कर आरोपी शिक्षक शिवप्रसाद पिता गंधुराम देवागन उम्र 29 साल निवासी सिल्हाटी के विरूध्द अपराध धारा साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी शिक्षक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Posts