BREAKING

Uncategorised

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गया फिर जबरजस्ती बनाया शारिरिक सम्बन्ध, गर्भवती होने पर छोड़ कर भागा, आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। दिनांक 01/01/21 को अपहृत बालिका का पिता थाना पेण्ड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री को बचरवार का गोपी उर्फ आशीष भरिया पिता कन्हैया लाल भरिया 5-6 माह से शादी करूँगा का झांसा देकर रायपुर काम करने ले गया था जहां जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया और गर्भवती होने पर जड़ीबूटी खाने को देकर भाग गया जिसे यह अपने घर मे बताई। रिपोर्ट पर से थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक 1/21 धारा 363, 376 भादवि 4,6 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार नें सभी थाना प्रभारियों को सूचना तंत्र को मजबूत कर प्रकरणो में फरार आरोपियों की पतासाजी एवं चोरियों में रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिए थे।

थाना पेण्ड्रा की टीम आरोपी की पतासाजी हेतु लगातार प्रयासरत थी। मुखबिर सूचना पर से आरोपी गोपी उर्फ आशीष भरिया पिता कन्हैया लाल भरिया उम्र 24 साल निवासी बचरवार को लॉक डाउन खुलने से घर आने की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। विधिसम्यक कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पंप चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्त में, तीन प्रकरण में 02 सबमर्सिबल पंप, 01 सौर ऊर्जा बैटरी जप्त, आरोपी गिरफ्तार

जीपीएम। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार नें सभी थाना प्रभारियों को सूचना तंत्र को मजबूत कर प्रकरणो में फरार आरोपियों की पतासाजी एवं चोरियों में रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिए थे।

इसी तारतम्य में थाना मरवाही की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही कर विगत दिवस ही 02 प्रकरणो में 03 लोगो से 2 टुल्लूपम्प औऱ एक ट्रम्प पेड बरामद कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। प्रकरणों की जांच के दौरान ही ज्ञात हुआ कि इनके अलावा अन्य प्रकरणों के चोरी भी निकल सकती है तब मुखबिरों को अलर्ट किया गया जो ग्राम बरौर में ही 03 चोरियों के मशरूका मिलने की जानकारी हुई।

थाना मरवाही की टीम के द्वारा आरोपियों की धरपकड़ की गई तब पूंछताछ पर आरोपी परमेश्वर चौधरी ने बताया कि दिनाँक 30.6.21की रात्रि में रवि चंद्रा के साथ मिलकर सोलर पैनल के बैटरी को चोरी किये थे जिसे यह अपने घर रखा है रवि पहले के प्रकरण में पुलिस के खोजबीन के कारण फरार है। थाना मड़वाही के अपराध क्रमांक 80/21धारा 379,34ipc में बैटरी कीमती 4000 की बरामदगी उपरांत आरोपी परमेश्वर चौधरी पिता मनेशर चौधरी निवासी बरौर को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

इसी प्रकार दिनाँक 18.1.21 को धुम्माटोला बरौर के अशोक कुमार के खेत से हुए सौर ऊर्जा का पैनल व पम्प चोरी हुआ था जिस पर थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 16/21 कायम था, मुखबीर सूचना पर की मनोज को पकड़कर पूंछताछ की गई जो हेमचंद केवट के साथ मिलकर पंप चोरी करना स्वीकार किया। हेमचंद के फरार होने से उसकी पतासाजी की जा रही है। आरोपी मनोज कुमार रैदास पिता मनेसर रेदास उम्र 19 साल निवासी बरोर के कब्जे से एक सौर ऊर्जा का पैनल एवं पंप कीमत 7000 बरामदगी उपरांत गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन्ही प्रकरणो की जांच करते समय 04 माह पूर्व हुए चोरी का भी खुलासा हुआ कि दिनाँक 3.6.21 को हुए रामकरण जायसवाल के खेत से हुए सबमर्सिबल पंप की चोरी में राजेंद्र सिंह कोर्राम की भूमिका संदिग्ध है को तलब कर पूछताछ पर पाया गया कि बरोर के महेंद्र सिंह ओट्टी के साथ मिल कर पंप की चोरी करना स्वीकार किये। जो राजेन्द्र के तालाब से उक्त सबमर्सिबल पंप कीमत 7000 रुपये की बरामदगी की गई, आरोपी राजेंद्र सिंह कोर्राम पिता लखन सिंह कोर्राम 22 साल एवं महेंद्र सिंह ओट्टी पिता ईश्वर सिंह ओट्टी 20 साल निवासी बरौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रकार 03 प्रकरणों में 02 सबमर्सिबल पंप, एक बैटरी कुल कीमत 18000 की बरामदगी की गई है।

Related Posts