BREAKING

Uncategorised

नाबालिग को जबरदस्ती ले जाकर नग्न वीडियो बनाने, जबर्दस्ती शारीरिक संभोग करने वाला आरोपी और एक महिला गिरफ्तार

रायपुर। नाबालिग पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी जान-पहचान की वृद्धि साहू द्वारा दिनांक 01/05/2021 को शाम 6:00 बजे बहला-फुसलाकर सुंदरनगर पलास तिवारी के घर ले गई जहां वृद्धि साहू से बहस होने पर वृद्धि द्वारा मारपीट एवं पलास तिवारी द्वारा चाकू दिखाकर डराया धमकाया गया बाद पलास तिवारी द्वारा उसे उसके घर छोड़ दिया गया। दिनांक 02/05/2021 को शाम 5:30 बजे मुस्कान फोन कर वृद्धि साहू से समझौता हेतू अपने बॉयफ्रेंड आकाश को को भेजकर मौदहापारा बुलाई जहां यहां पर पहले से ही वृद्धि, मुस्कान इसे उसकी मां, साहिल, वृद्धि का दोस्त मिले। मौदहापारा में मुस्कान बोली यही पलक है मुस्कान की मां बोली चलो इसका वीडियो बनाते हैं कहकर बोलने पर तो वृद्धि, मुस्कान, आकाश एक और साहिल महादेव घाट ले जाकर पीड़िता को जमीन में पटककर नग्न वीडियो बनाये। वीडियो बनाने के बाद आरोपी विनय रक्सेल तुम्हारा वीडियो डिलीट करवा दूंगा कहकर शास्त्री मार्केट, राज टॉकीज टोरिया होटल में जबरदस्ती शारीरिक संभोग किया एवं प्रार्थिया द्वारा वीडियो डिलीट करने पर विनय रक्सेल द्वारा विकास को फोन कर वीडियो डिलीट करवा देना कहा कि पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग में शून्य में अपराध कायम कर घटनास्थल आमापारा होने पर थाना आजाद चौक में असल अपराध क्रमांक 77/2021 धारा 363, 366, 354, 354(ख), 376, 509, 509(ख),भादवि एवं 67 आईटी एक्ट एवं पास्को एक्ट की धारा 4, 8 पंजीबद्ध किया गया।
अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले को निर्देशित किया तथा नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक आईपीएस अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद चौक सत्यप्रकाश तिवारी व टीम द्वारा आरोपीगण (1) पलास तिवारी पिता संतोष तिवारी, उम्र- 31 वर्ष, साकिन- ओम सोसायटी सुंदर नगर, थाना डीडी नगर रायपुर (2) शाहिल खान पिता सलीम खान, उम्र 18 वर्ष साकिन आरडीए कॉलोनी ए/134 थाना डीडी नगर रायपुर (3) विनय रक्सेल पिता अन्नू रक्सेल, उम्र 22 वर्ष साकिन सुंदरानी वीडियो वर्ल्ड, मौदहापारा रायपुर (4) मुस्कान रात्रे पिता आनंद रात्रे, उम्र 20 वर्ष, साकिन सुंदरानी वीडियो वर्ल्ड रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Posts