BREAKING

Uncategorised

नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर शादी करने का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, अपहृता को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया

कबीरधाम। थाना सिटी कोतवाली में नाबालिक के पिता प्रार्थी के द्वारा दिनांक 18.07.2021 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मेरी नाबालिक पुत्री दिनांक 17.07.2021 के शाम 05:30 बजे प्रतिदिन की तरह खेल खेलने गयी थी। जिसका खेल कूद का क्लास समाप्त होने के बाद भी वापस घर नही आई है। जिसे आसपास व रिस्तेदारो में पता तलास किया गया किन्तु कोई पता नही चल पा रहा है।

जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहलाफूसलाकर भगाकर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 548/2021 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त नाबालिग बालिका संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को अवगत कराया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा उप. पुलिस अधीक्षक पी.आर. कुजूर, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पूर्व से गठित टीम को उक्त बालिका की पता तलाश हेतु संभावित स्थानों एवं जिले से बाहर रवाना किया गया।

जिससे उक्त टीम को जल्द ही सफलता मिला और विवेचना के दौरान अपहृता को बस स्टैण्ड बिछिया जिला मण्डला म.प्र. से बरामद कर दस्तयाब किया गया है। 01आरोपी तथा आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कमांक सी.जी. 09 जे.एफ. 6004 को आरोपी रफीक खान पिता नफीस खान उम्र 20 साल साकिन वार्ड नं. 05 आदर्श नगर कवर्धा जिला कबीरधाम से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 341 , 294 , 323 , 506 , 363 , 366 , 376 ( 2 ) ( ढ ) , 354 भादवि एवं 4,6,7,8 पाक्सो एक्ट का होने से गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली टीम से उप. निरीक्षक  गीतांजली सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक कौशल साहू , प्रआर . 280 धन्ना सिंह आर . 236 सुमंत पडवार, नगर सैनिक 80 अनिल पाण्डेय, का सराहनीय योगदान रहा।

सूने मकान में चोरी कर नगदी रकम 15000/ रूपये एवं आर्टिफिसियल ज्वेलरी, कपड़ा चोरी करने वाला आरोपी निकला विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक

दिनांक 19.07.2021 को प्रार्थीया सुमन साहू पति डोमेन्द्र साहू , उम्र 34 वर्ष वार्ड नंबर 13 कहचेरी पारा जिला कबीरधाम के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 17.07.2021 को पड़ोसी द्वारा 05.30 बजे शाम को फोन कर बतायी कि आपके मकान का ताला टुटा हुआ है और किसी अज्ञात व्यक्ति को अंदर से बाहर निकलते देखा है बतायी तो मै अपने घर पहुंची देखी गो मेरे कमरे का ताला टूटा हुआ था आलमारी का समान बिखरा था मेरे आलमारी के पर्स में रखे नगदी रकम 5000.00 रूपये एक सेट आटीफिसियल ज्वेलरी किमती 3000 रूपये का मेरी बेटी का घड़ी तथा एक जिन्स, एक नेकर , 03 लैगिस नीला काला रंग का नहीं था साथ में किराये दार रतना कौशिक पति तामेश्वर कौशिक के यहां का भी ताला टूटा हुआ था, और आलमारी एवं वहां रखें समान बिखरा हुआ था पर्स का नगदी रकम 10000 रूपये नहीं था । किसी अज्ञात चोर के द्वारा मेरे एवं रतना कौशिक के रूम का ताला तोड़कर घर के आलमारी में रखे नगदी रकम कुल 15000.00 रूपये एवं एक सेट आटीफिसियल ज्वेलरी एवं कपड़े को किसी अज्ञात चोर के द्वारा हमारे अनुपस्थिती में चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, तथा वरिष्ठ अधिकारी गणों को उक्त घटना से थाना प्रभारी कोतवाली के द्वारा अवगत कराया गया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम मोहित गर्ग एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पी.आर. कुजूर, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक से मुकेश सोम के द्वारा चोरी को पकड़ने हेतु थाना कोतवाली और साइबर टीम को उक्त आरोपी तथा चोरी के मस्त रुका को बरामद करने हेतु अलग अलग टीम बनाकर रवाना किया गया जिस पर पता तलाश दौरान मुखबीर के द्वारा सूचना दिया गया कि एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक जो बाल सम्प्रेक्षण गृह से फरार है, तथा चोरी का कपड़ा पहन कर घुम रहा है। कि सूचना पर सूचना तस्दीकी हेतु विधिविरुद्ध संघर्षरत बालक से पुछताछ किया गया जो पुछताछ में कचहेरी पारा गली में बाहर से ताला लगे देखकर पिछे से घर के अंदर प्रवेश कर घर में ही मौजुद लोहे की राड से सुमन साहू के घर का तीन ताला को तोडकर घर के आलमारी में रखें नगदी रकम 15000 रूपये और आर्टिफिशियल जेवर कपड़ा को चोरी करना बताया और नगदी रकम को खर्च करना व 200 रूपये एवं आर्टिफिशियल जेवर कपड़ा को घर में रखना एवं चोरी के एक लैगिस को पहना हूं बताएं जाने पर विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक के घर जाकर चोरी के समान को बरागद किया गया।

विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में सउनि दिनेश झारिया, आरक्षक समशेर अली, एवं साईबर सेल के सउनि चंद्रकांत तिवारी,आर. आकाश राजपुत , देवा चंद्रवंशी, मनीश कुमार का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Posts