BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर कार में बैठाकर मांग में जबरदस्ती सिंदूर लगाकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी और सहयोगी गिरफ्तार, एयर गन से गोली चलाकर पहुंचाया था चोट

रायपुर। आरोपी के विरूद्ध पीडिता की माॅ की लिखित शिकायत आवेदन पर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा रायपुर में अपराध क्रमांक- 516/2025 धारा 363, 366, 376 (2) एन, 323, 506, 34, भादवि 6, 17, 19 पाॅक्सो एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध किया गया।

दिनांक 10.07.2025 को पीडिता की माॅ थाना उपस्थित आकर लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया की उनकी नाबालिक पुत्री को दिनांक 22.04.2024 के 05ः30 बजे आरोपी किशोर गाईन एवं अन्य उनके साथी के साथ सफेद कार से आकर उनके घर के पास से बालिका को बहला फुसला कर कार में बैठाकर अपहरण कर ले गये और जबरदस्ती माथे पर सिंदूर लगाकर शादी कर लेने की बात कहते हुए बालिका के साथ लगातार दिनांक 05.05.2024 तक शारीरिक शोषण किये और उन्हे जान से मार देने की धमकी देते हुए एयर गन सेे बालिका के उपर गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया।

लिखित रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 516/2025 धारा 363, 366, 376(2)एन, 323, 506, 34, भादवि 6, 17, 19 पाॅक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लिया गया और प्रकरण के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक विनय सिंह बघेल द्वारा थाना का संयुक्त टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपियों का पता तलाश कर शीघ्र ही गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित कर टीम को रवाना किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण को गंभीता से लेते हुए तत्काल आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आरोपियों के पता तलाश हेतु रवाना होकर आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु उनके निवास स्थानों पर जाकर दबिस दिया गया सकूनत पर आरोपीगण के नही मिलने मुखबीरो एवं तकनीकी सहयोग से उनके छूपने के संभावित स्थानों पर दबिस देकर घेराबंदी कर आरोपियों को घेराबंदी कर पकडकर थाना लेकर आये और कडाई से पूछताछ करने पर आरोपी एवं उनके अन्य साथी द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किये है। प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश कर केन्द्रीय जेल निरूद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- 01. किशोर गाईन पिता कन्हाई गाईन उम्र 29 साल साकिन ग्राम व पोस्ट सकालों काली मंदिर के पास थाना गांधी नगर जिला सरगुजा (छग)

02. विक्की उर्फ समर विश्वास पिता बादल विश्वास उम्र 32 साल साकिन ग्राव व पोस्ट सकालो काली मंदिर के पास थाना गांधी नगर जिला सरगुजा (छग)

03. कन्हाईन गाईन

कार्यवाही में उप निरीक्षक धीरेन्द्र बंजारे, उप निरीक्षक शशि पैकरा, आरक्षक अरूण ध्रुव एवं थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts