BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिक बालिका का अपहरण कर नशे की दवा पिलाकर बिक्री करने वाली फरार महिला आरोपी बैंगलोर से गिरफ्तार

प्रकरण में सम्मिलित 03 आरोपियों को पूर्व में भेजा गया है न्यायिक रिमांड में, प्रकरण में फरार अन्य आरोपी की तलाश जारी…

जांजगीर चांपा। दिनाँक 26.09.21 को थाना चांपा क्षेत्र में रहने वाले प्रार्थी ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.09.2021 को इसकी नाबालिक पुत्री अपनी सहेली के पास बिलासपुर गई थी, जो दिनांक 26.09.2021 को फोन कर बताई कि हेमकुमार भार्गव निवासी छाता मथुरा व्दारा शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले आया है, जिस पर रिपोर्ट पर अपराध धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था। आरोपियों के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 369/21 धारा 363, 366, 368, 370,376,354, 34 भादवि, 4,6,10,12 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध है।

प्रकरण नाबालिक बालिका के अपहरण से संबंधित होने एवं गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पीडिता को चाइल्ड लाईन केयर मथुरा के माध्यम से बरामद कर पीडिता का कथन लिया गया जिसमें मंजू तिवारी व्दारा बहला फुसलाकर अपने रिस्तेदार को चाय देने के बहाने हेमकुमार भार्गव, हरिश भार्गव, राजू भार्गव व रामबाबू को दिखाई दूसरे दिन 80000 रूपये लेकर हेमकुमार के साथ जयमाला पहना कर शादी कर दिया गया।

मंजू तिवारी 80000 रूपये में से 30,000 रूपये अपने पास रखी 50,000 रूपये को दीपक केसरिया व रामबाबू को दिया गया। आरोपीगण हेमकुमार भार्गव, हरिश भार्गव, राजू भार्गव व रामबाबू के पास 80000 रूपये मे बिक्री कर दिये तब पीडिता को नशे की टेबलेट खिलाकर बस से अपने गांव छाता थाना छाता जिला मथुरा ले गये वहां आरोपियो व्दारा पीडिता के साथ जबरन दुष्कर्म करना बताई।

प्रकरण के आरोपीगण हेमकुमार भार्गव उम्र 30 वर्ष, 2. हरिश भार्गव उम्र 28 वर्ष एवं 3. राजू भार्गव उम्र 48 वर्ष सभी निवासी छाता थाना छाता जिला मथुरा को दिनांक 24.08.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

प्रकरण की आरोपिया मंजू तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी अटल आवास, खमताराई बिलासपुर हाल मुकाम जरहाभाठा मिनी बस्ती महाराणा चौक बिलासपुर फरार थी, जिसे हास्कर अली बैंगलोर से दिनांक 25.08.22 को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उनि नागेश तिवारी म.प्र.आर. श्यामा जायसवाल, आर. माखन साहू एवं म.आर. शकुन्तला नेताम का विशेष योगदान रहा।

Related Posts