BREAKING

Uncategorised

नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। दिनांक 15.01.2020 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 13.01.2020 को उसकी नाबालिक लडकी अपनी सहेली के यहा जा रही हू कह कर घर से निकली थी जो वापस घर नही आयी। आस – पास घर परिवार में पता किया पता नही चला मेरी नाबालिग लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की आशंका होने पर प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना साजा में अपराध सदर धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस एवं एसडीओपी बेरला ममता देवांगन द्वारा थाना साजा प्रभारी एवं थाना स्टाफ को अपहृता आरोपी का पतासाजी कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर विवेचना अपहृता आरोपी पतासाजी के दौरान जरिये मुखबिर कि सूचना पर दिनांक 17.08.2020 को आरोपी नरेश कुमार यादव के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया। आरोपी नरेश कुमार यादव द्वारा नाबालिग जानते हुए भी घटना दिनांक को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर अपने साथ रखा होना एवं इस दौरान पीडिता के साथ लगातार शारिरीक संबंध बनाने से पीडिता को 06 माह गर्भ होना पाये जाने पर आरोपी नरेश कुमार यादव को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपराध घटित करना कबूल किया। आरोपी द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 366,376 भादवि, 5 जे (ii) 6 पाक्सो एक्ट जोडी गई। आरोपी नरेश कुमार यादव पिता रमेश कुमार यादव उम्र 19 साल साकिन वार्ड नं. 11 बजरंग चौक साजा थाना साजा जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 18.08.2020 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना साजा प्रभारी निरीक्षक हरप्रसाद पाण्डेय, सउनि सुभाष सिंह, आर. येमन बघेल, महिला आर. सरला भारती एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनी भुमिका रही।

Related Posts