भिलाई/रिसाली। बारिश के समय होने वाले जल भराव की स्थिति से निपटने नगर पालिक निगम चरण बद्ध तरीके से नहर सफाई करा रही है। 5 किलोमीटर लंबाई वाले नहर का मलबा चैन माउंट मशीन से निकाला जा रहा है। सफाई कार्य को बेहतर तरीके से कराने नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे प्रगति नगर पहुंचे और कार्यो का निरीक्षण किया।
आयुक्त ने निर्देश दिए कि सफाई कार्य इस तरह से कराया जाए कि कही पानी का ठहराव न हो। उन्होंने प्रगति नगर व शांति कुंज के निकट नहर सफाई कार्य का अवलोकन किया। सफाई कार्य के दौरान पेय जल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त न हो इस बात का विशेष ध्यान रखने कहा। उल्लेखनीय है कि रिसाली निगम क्षेत्र का पानी निकासी बड़ी नहर के माध्यम से होता है। बारिश एवं गंदा पानी रेलवे टेªक के नीचे बहने वाले नाला से दुर्ग पुलगांव नाला में समाहित होता है। नाला की बेहतर सफाई होने से जल भराव की स्थिति नहीं के बराबर होगी। सफाई निरीक्षण के समय स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा, स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार, सुपरवाइजर बिरेन्द्र देशमुख, सतीश देवांगन आदि उपस्थित थे।
लापरवाही पर भड़के आयुक्त
वार्ड 25 शांतिकुंज सड़क 19 सी का लोक निर्माण विभाग ने सी सी रोड निर्माण किया है। इस कार्य में अधिकारियों ने लापरवाही बरती है। पुलिया नजर अंदाज करते हुए सड़क निर्माण करने से छोटी नाली अवरूद्ध हो गया है। आयुक्त ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग को नोटिस जारी करते हुए मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है।
पहले दे नोटिस
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने क्षेत्र की छोटी नालियों का अवलोकन किया। इस दौरान पाया गया कि अधिकांश लोग नाली के उपर स्लैब ढाल लिया है। आयुक्त ने नोटिस जारी करने के बाद स्लैब तोड़ने के निर्देश दिए है।
जाने किस क्षेत्र में हो रही सफाई
क्षेत्र नाला की लंबाई
1. जोरातराई बीएसपी बाउंड्रीवाल के किनारे 0.5 किलोमीटर
2. डुंडेरा शिव चैक से सुभाष चैक 0.5 किलोमीटर
3. स्टेशन मरोदा अम्बेडकर स्कूल से मरोदा गेट तक 1 किलोमीटर
4. टंकी मरोदा शीतला मंदिर से इस्पात नगर 0.5 किलोमीटर
5. रिसाली इस्पात नगर से वीआईपी, आशीष नगर, कृष्णा टाॅकिज रोड 1.5 किलोमीटर
6. प्रगतिनगर कृष्णा टाॅकिज रोड से मैत्रीकुंज 2 किलोमीटर
7. रूआबांधा बस्ती शीतला मंदिर से गांधी चैक अंतिम छोर 0.5 किलोमीटर














