BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नशे के खिलाफ मोहननगर पुलिस की कार्यवाही जारी: नशीली टेबलेट एवं कैप्सूल के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा, 5385 नग टेबलेट और 5184 नग कैप्सूल जप्त

दुर्ग। मुखबिरी सूचना मिला कि तालपुरी एवं तकियापारा दुर्ग निवासी जसपाल उर्फ सोनू सिंह एवं सोहेल सोलंकी ओव्हर ब्रिज के नीचे बरगद पेड के पास सिकोला भाठा दुर्ग में अपने-अपने अधिपत्य के नीला एवं खाकी रंग के कार्टून के अंदर नशीली टेबलेट एवं कैप्सूल को लेकर बैठे है। तत्काल मुखबीर की सूचना को बरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मुखबीर की सूचना मिलने पर जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा तत्कान्त निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी मोहन नगर के नेतृत्व में टीम गठित किया गया टीम द्वारा मुखबीर के बताये हुए स्थान सिकोला भाठा दुर्ग रवाना हुई।

जहाँ मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति को घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया जिससे नाम व पता पूछने पर पहले ने अपना नाम जसपाल उर्फ सोनू सिंह पिता स्व.बलविन्दर सिंह उन 39 वर्ष सा.परिजात कॉलोनी तालपुरी ब्लाक नं.-5ई फेस नं.-2 थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग एवं दूसरे ने सोहेल सोलंकी पिता स्व.नूर मोहम्मद सोलंकी उम्र 23 वर्ष सा. श्रीसुन्दरम मॉल के पीछे तकियापारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग का रहने वाला बतायें तथा उनके कब्जे में रखे एक खाकी व नीला रंग के कार्टून के बारे में पूछताछ करने पर आना कानी करने लगे सख्ती से पूछने खाकी एवं नीले रंग कार्टून के अंदर नशीली टेबलेट एवं कैप्सूल के डिच्चा होना बताये।

आरोपियों के कब्जे से एक नीला एवं एक खाकी रंग कार्टून के अंदर नशीली RLAM 0.5 का 09 बॉक्स में कुल 5385 नग टेबलेट कीमती करीब 11,488 रूपये तथा नशीला कैप्सूल SPAS-TRANCAN PLUS 36 बॉक्स कुल 5184 नग कैप्सूल कीमती करीब 33,696 रूपये जुमला कीमती करीब 45,184 रूपये को समक्ष गयाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस ने कर लिया।

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 8, 22 (ख) नारकोटिक्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गय। आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा , निरीक्षक गौरव तिवारी , उप निरीक्षक व्यास सिंह परमार, सहायक उप निरीक्षक किरेन्द्र सिंह,प्र.आर.क. चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक विक्रांत यदु, आर. अमर सिंह , आर. क्रान्ति शर्मा , आर. सनत भारती आर. राकेश नेताम आर. जावेद खान, आर. धिरेन्द्र यादव, आर. चित्रसेन साहू , आर. अभिषेक यादव, आर. सचिन सिंह एवं औषधी निरीक्षक दुर्ग आस्था वर्मा की विशेष भूमिका रही।

Related Posts