BREAKING

Uncategorised

नवा रायपुर में स्टंट बाइकर्स एवं तेज गति से चलाने वाले 100 से अधिक वाहनों पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही


रायपुर। कोरोना लाक डाउन खुलने के बाद वाहन चालकों द्वारा अटल नगर नया रायपुर क्षेत्र में स्टंट बाइकर्स तथा चारपहिया वाहन चालकों का अनावश्यक जमावड़ा हो रहा था। नवा रायपुर क्षेत्र में यातायात कम होने के कारण युवा दो पहिया वाहन चालकों द्वारा जान को जोखिम में डालते हुए स्टंट किया जा रहा था एवं चार पहिया वाहन चालकों द्वारा मस्ती में तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चालन किया जा रहा था जिससे गंभीर सड़क दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी । स्टंट बाइकर्स एवं चार पहिया वाहन चालकों के संबंध में आम नागरिकों से सूचना प्राप्त हो रही थी। संभावित सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 21 जून 2020 को अटल नगर नया रायपुर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर के नेतृत्व में अटल नगर रायपुर के जैनम, एयरपोर्ट टर्निंग एवं सेरीखेड़ीओवर ब्रिज के पास घेराबंदी कर यातायात पुलिस द्वारा 8 स्थानों में यातायात पुलिस का टीम लगाया जाकर स्टंट बाइकर्स एवं तेज रफ्तार से चार पहिया वाहन चालन करने वाले 113 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाकर समन शुल्क परिसमन किया गया तथा समन शुल्क जमा नहीं करने वाले वाहनों को जप्त किया गया है प्रकरण के निराकरण हेतु माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जावेगा।
स्टंट बाइकर्स एवं तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार आगामी 7 दिनों तक कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Posts