BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नवरात्रि में मां दुर्गा का पुष्पाभिषेक करने खुर्सीपार आएंगे पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, अध्यक्ष दया सिंह के आमंत्रण को किया स्वीकार

भिलाई। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह भिलाई आएंगे। वे जोन-2 खुर्सीपार दुर्गोत्सव समिति के कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। आज बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने पूर्व सीएम से मुलाकात की। दया ने आयोजन को लेकर लंबी चर्चा की। आमंत्रण कार्ड को पूर्व सीएम ने स्वीकार किया और कार्यक्रम में आने की बात कही।

पूर्व सीएम रमन का भिलाई से गहरा लगाव रहा है। वे भोलेबाबा की बारात से लेकर कई धार्मिक आयोजन और अनुष्ठान में शामिल होने आते रहे हैं। इस साल भी नवरात्रि में माता का आशीर्वाद लेने के लिए खुर्सीपार जोन-2 दुर्गोत्सव समिति के पंडाल में आएंगे।

दया ने बताया कि माता की चौकी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है और हर गेट पर सैनिटाइजेशन की विशेष व्यवस्था होगी। दया सिंह के आयोजन की पूरी रूपरेखा लेने के बाद पूर्व सीएम ने नवरात्रि में आने के लिए हामी भर दी।

उन्होंने कहा है कि, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए माता का आशीर्वाद लेने के लिए जरूर आएंगे। देश और छत्तीसगढ़ पर माता की कृपा हमेशा बनी रहेगी। इसके लिए हम सब मिलकर पूजा-अर्चना व अभिषेक करेंगे। संगठन में दया द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी पूर्व सीएम सदैव मार्गदर्शन देते रहे हैं। इससे पहले सीएम रहते हुए भोले बाबा की बारात में शामिल हुए थे। तब आयोजन को लेकर दया की पीठ थपथपाई थी।

Related Posts