BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नवरात्रि के पहले दिन बोलबम समिति के अध्यक्ष दया सिंह सहित पदाधिकारी पहुंचे माँ शारदा के दरबार मे, प्रदेशवासियों के लिए की कामना

भिलाई। आज नवरात्रि के पहले दिन बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी मां शारदा (मैहर) के दरबार में पहुंचे। समिति के अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने मां शारदा का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए कामना की।

दया सिंह ने बताया कि, हर वर्ष की तरह इस साल भी नवरात्रि के पहले दिन सिद्धपीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। प्रदेश की खुशहाली के लिए मातारानी का आशीर्वाद लिया गया।

दया सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित मां शारदा (मैहर) के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए श्रद्धालु मातारानी का दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। दया ने बताया कि नवरात्रि में विधि विधान से मातारानी की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts