BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नवपदस्थ SSP राम गोपाल गर्ग ने थाना दुर्ग, पुलगांव, पदमनाभपुर एवम चौकी अंजोरा का किया आकस्मिक निरीक्षण

दुर्ग। दिनांक 15.10.2023 को नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा दुर्ग अनविभाग के थाना कोतवाली दुर्ग, पुलगांव पदमनाभपुर एवं चौकी अंजोरा का आकस्मिक किया गया। उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर आने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण बिंदुओं में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। “चुनाव कार्य तथा चुनाव संबंधी जारी दिशा निर्देशों का पालन के संबंध में” आवश्यक बातो भी बताई गई। सभी अधिकारियों कर्मचारियों की समस्या और सुझाव भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सुनी गई।

आकस्मिक निरीक्षण के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा शिवनाथ नदी ब्रिज पहुंचकर आज से शुरू होने वाली नवरात्र में डोंगरगढ़ जाने वाले पद यात्रियों की कुशल एवं सुरक्षित यात्रा के लिए मणि शंकर चंद्रा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, थाना पुलगांव एवं चौकी अंजोरा के प्रभारी को बुलाकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के लिए किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो एवं रात में यात्रा करने वाले पद यात्रियों के लिए किसी अनहोनी नहीं होने के संबध में ठोस कदम उठाने की बात कही गई।

रात्रि के समय हाईवे में हाईवे पेट्रोलिंग की वहां तनात करने एवम किसी भी प्रकार के किसी भी पद यात्रियों को दिक्कत होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 94791-92029 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा जारी किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा पद यात्रियों को दर्शन के लिए जाने वाले अपील की गई है जिसमे –

पदयात्रि मार्ग:- कुम्हारी – चरोदा – सिरसागेट चौक – डबरापारा – खुर्सीपार चौक – पावर हाउस चौक – पावर हाउस अण्डरब्रिज – मुर्गा चौक – सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग – सेक्टर 09 चौक – 32 बंगला तिराहा – वाईसेप ब्रिज – मालवीय नगर चौक – पटेल चौक – गंजपारा – पुलगांव चौक – शिवनाथ नदी ब्रिज – अंजोरा बस्ती – अंजोरा बाईपास।

पदयात्री अपने पीठ पर या बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चले एवं रिफ्लेक्टिव कपडे पहने डार्क कलर का कपडा ना पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें।

सड़क के एकदम किनारे बांये ओर चले वाहन चलने वाले सडक पर ना चले ताकि दुर्घटना से बच सकें।
▫️देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें।
▫️ प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चले।
▫️पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम ना करे अन्यथा एक गंभीर दुर्घटना के शिकार हो सकते है।
▫️पदयात्रा मार्ग पर बांये ओर वाहन चल रहे होगें अतः सचेत एवं चौकन्ना होकर पदयात्रा करें।

दर्शन के लिए वाहन से जाने वाले वाहन चालको से अपील-

▫️ देर रात यात्रा करने से बचे
▫️ अधूरे नींद (अनिंद्रता) में वाहन ना चलाये।
▫️ वाहन में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें।
▫️ शराब एवं किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलाये।
▫️सड़क पर वाहन पार्क ना करें।
▫️ रात्रि के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलायें।
▫️ पदयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए सतर्कता पूर्वक वाहन को धीमी गति से चलाएं और दुर्घटना से बचे।

Related Posts