BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नवपदस्थ SP उदय किरण ने किया पदभार ग्रहण: कहा- जिले में भयमुक्त वातावरण निर्मित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया गया। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण पदभार ग्रहण करने के उपरान्त इन्होने कहा की गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भयमुक्त वातावरण निर्मित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी तथा जनता का विश्वास हासिल कर नक्सलियों तथा अन्य अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।

 पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा डीआरजी कमाण्डरों की मीटिंग ली गयी। मींटिंग में समस्त अधिकारियों से कहा कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के समस्त जिला वासियों को भयमुक्त एवं खुशहाल वातावरण देना हमारी पहली प्राथमिकता होगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से काम करें, जिससे लोगों के बीच एक आदर्श पुलिस की छवि निर्मित की जा सके।

सर्वप्रथम जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा सहित राजपत्रित अधिकारियो ने एसपी को बुके देकर स्वागत किया, उसके उपरांत उन्हे सलामी दी गई।

Related Posts