BREAKING

छत्तीसगढ़

नवपदस्थ IPS अक्षय कुमार ने किया सट्टे के विरूद्ध कार्यवाही, 2960 ₹ जप्त….

गुण्डरदेही। दिनांक 25.2.20 को मुखबीर से सूचना मिला कि सांकरी बस स्टैण्ड के पास बलदेव निषाद अपने होटल में अंको के आधार पर रूपये पैसे का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सांकरी बस स्टैण्ड होटल में पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी बलदेव निषाद पिता कृपा राम निषाद उम्र 45 वर्ष, सा0 सांकरी थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद के कब्जे से एक सिल्वर कलर का माइक्रोमैक्स मोबाइल सेट, नगदी रकम 2960/-रूपये, विभिन्न अंको में लिखा सट्टा पट्टा पर्ची एवं डाट पेन जप्त किया गया। आरोपी को 4क जुआ एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान में प्रशिक्षु IPS वै.अक्षय कुमार,निरीक्षक रोहित मालेकर,सउनि लेखराम साहू,आरक्षक वरूण कुर्रे,नुतेश मंडावी का विशेष योगदान रहा।

आरोपी का नाम:- बलदेव निषाद पिता कृपा राम निषाद उम्र 45 वर्ष, सा0 सांकरी थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ0ग0)
जप्ती माल:- एक सिल्वर कलर का माइक्रोमैक्स मोबाइल सेट, नगदी रकम 2960/-रूपये, विभिन्न अंको में लिखा सट्टा पट्टा पर्ची एवं डाट पेन।

Related Posts