BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नवपदस्थ DSP गीता वाधवानी ने महिला सेल का किया निरीक्षण, आवेदकों की समस्याओं से हुई रूबरू

 

बालोद। आज दिनांक 29.09.2022 को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में डीएसपी गीता वाधवानी द्वारा स्वयं महिला सेल बालोद उपस्थित होकर पारिवारिक मामलों के शिकायत आवेदन का निरीक्षण कर उनके काउंसलिंग निराकरण हेतू उचित दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान महिला सेल में उपस्थित शिकायतकर्ताओं को महिला संबंधी अपराध, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, दहेज अधिनयम और महिलाओं के अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई, व जिले में महिलाओं को जागरूक करने आगे लगातार अभियान चलाया जाएगा।

Related Posts