BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नवपदस्थ एसएसपी बद्रीनारायण मीणा ने पहली मीटिंग में अधिकारियों से कहा- जनता से सद्भावनापूर्वक व्यवहार करने एंव जुआ, सटटा, अवैध कार्य करने वालो के विरूद्व करे सख्त कार्यवाही

भिलाई। आज दिंनाक 07.09.2021 को दुर्ग जिले के नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा के द्वारा पुलिस कंट्रौल रूम भिलाई के सभागार में दुर्ग पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकरियो, थाना एंव चौकी प्रभारियो की पहली बैठक ली गई। बैठक में नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा समस्त अधिकारियो का परिचय प्राप्त किया गया।

तत्पश्चात बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियो को जिले में जुए, सट्टे एंव अवैध व्यापार करने वालो पर पूर्ण अकुंश लगाने के सख्त निर्देश दिये। जनता से सद्भावनापूर्वक व्यवहार करने एंव उनकी समस्या का जल्द निराकरण करने के संबंध मेे आवश्यक निर्देश भी दिये।

थानो के रिकार्ड दुरूस्त रखने, शिकायत/आवेदन की जांच एंव निराकरण समय पर करने, माननीय उच्च न्यायालय से प्राप्त वारंटो/पत्रो का सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर तामीली रिपोर्ट भेजने से संबधित आवश्यक निर्देश भी दिये। नवपदस्थ एसपी ने पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में ड्राइवर के हत्या व लूट के आरोपियों के पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार धु्रव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण लखन साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कविलाश टंडन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लू मीता पवार, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग कौशलेन्द्र पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक झा, रक्षित निरीक्षक दुर्ग निलेश द्विवेदी सहित इनके साथ जिले के समस्त अराजपत्रित अधिकारी उपस्थित थे। यहां देखे वीडियो

 

Related Posts