BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नवपदस्थ आईपीएस अंकिता शर्मा की छापामार कार्यवाही, चोर गिरोह के 09 सदस्य गिरफ्तार…

बलौदाबाजार। विवरण इस प्रकार है कि वर्ष 2019 एवं 2020 में थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्रांतर्गत चोरी के मामलों बहुत बढ़ रहे थे। थाना भाटापारा ग्रामीण में धान एंव चांवल चोरी के वर्ष 2019 में 19 प्रकरण व वर्ष 2020 के 02 प्रकरण दर्ज था तथा इस संबंध में ज्ञात हुआ था कि चोर मुंगेली जिला से भाटापारा क्षेत्र में दाखिल होकर चोरी की वारदात करते थे तथा इसके बाद तुरंत नदी पार कर जिला मुंगेली भाग जाते थे। जिस कारण इन चोरों तक पहुंच पाना पुलिस के लिये भी एक चुनौती बन गया था। चोरी की इन घटनाओं को रोकने कें लिये पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती नीतुकमल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निवेदिता पाल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भाटापारा श्री के.बी.द्विवेदी के नेतृत्व में नवपदस्थ आईपीएस अंकिता शर्मा एवं थाना भाटापारा ग्रामीण एवं शहर की टीम बनाकर क्षेत्रातर्गत इन चोरी की घटनाअेां केा रोकने हेतु एक टीम का निर्माण किया गया।

तत्पश्चात चोरी के मामलों में गिरफ्तार पूर्व के आरोपियों का फोटोग्राफ का CCTV फुटेज से मिलान किया गया। जिसमें बलौदाबाजार जिले में ही गिरफ्तार 01 आरोपी के फोटो से मिलान होने पर अन्य आरोपीयो को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि ग्राम चिरौटी थाना सरगांव में चोरी करने हेतु 3-4 गैंग सक्रिय है। जिसमें से आरोपी दिनेश बांधे व शेलकुमार उर्फ लरहा अपने साथियो के साथ मिलकर धान चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। इस गैंग द्वारा बलौदाबाजार जिले के साथ-सांथ बिलासपुर, जांजगीर चापा जिले में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

इनकी निशानदेही पर इस चोर गैंग की गिरफ्तारी हेतु आईपीएस अंकिता शर्मा तथा भाटापारा पुलिस टीम के सदस्यो के द्वारा ग्राम चिरौटी में, थाना प्रभारी सरगांव उपनिरी मनीष नागर के सहयोग से आज दिनांक 28.02.2020 को दबिश दी गई। जिसमें आरोपीयो से 96 बोरी धान व 10 कटटा चांवल बरामद किया गया है आरोपीयो के द्वारा यह भी बताया गया कि अधिकाश धान को मण्डी में ले जाकर बेचा गया है तथा रकम को बराबर बांट कर ऐसो आराम के साधन तथा वाहन खरीद कर उपयोग किया जा रहा था। जिसे पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है। आरोपीयो के द्वारा धान चोरी हेतु बोलेरो, पीकप वाहन क्रमांक सीजी 11 ए,सी, 5133 व अशौक लिलैण्ड सोल्ड पीकप वाहन का उपयोग किया जा रहा जिसकी बरामदगी हेतु प्रयास किया जा रहा है।

उपरोक्त साहसिक कार्यवाही में थाना भाटापारा ग्रामीण में नवपदस्थ आईपीएस अंकिता शर्मा के नेतृत्व में भाटापारा पुलिस टीम द्वारा साहस, सूझबूझ एवं मेहनत से इस चोर गैंग के कुल 09 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी के इन मामलो को सुलझाने में आईपीएस अंकिता शर्मा प्रभारी थाना भाटापारा ग्रामीण के नेतृत्व में प्रउनि नरेन्द्र सिंह थाना भाटापारा ग्रामीण, उनि यशवंत सिंह थाना भाटापारा शहर, प्रआर घनश्याम वर्मा, आर सतीश साहू, बुधेश साहू, टिकेश्वर साहू, रवि कंवर, दिनेश जांगडे, मोहन सिदार, लोरिक शांडिल्य, सीताराम ध्रुव तथा थाना सरगांव प्रभारी उप निरी मनीष नागर, सउनि रोहित डहरिया, आर अजय बंजारे, विनोद बंजारे, बसंत डाहिरे थाना भाटापारा शहर के आर हरजीत सिंह, तोपचंद कौशिक का विशेष योगदान रहा।

▪️गिरफ्तार आरोपी
1 रविकुमार पिता तिरखा राम बंजारे उम्र 35 साल निवासी ग्राम चिरौटी थाना सरगांव जिला मुंगेली।
2 रंजीत पात्रे पिता सौखीलाल पात्रे उम्र 28 साल निवासी ग्राम चिरौटी थाना सरगांव जिला मुंगेली।
3 यशवंत बंजारे पिता ओंकार बंजारे उम्र 34 साल निवासी ग्राम चिरौटी थाना सरगांव जिला मुंगेली।
4 प्रेम जांगड़े पिता बिसहत जांगड़े निवासी उम्र 19 साल निवासी ग्राम चिरौटी थाना सरगांव जिला मुंगेली।
5 विजय कुमार पिता फगवाराम पात्रे उम्र 35 साल साल निवासी ग्राम चिरौटी थाना सरगांव जिला मुंगेली।
6 लल्ला लहरे पिता देवा लहरे उम्र 22 साल साल निवासी ग्राम चिरौटी थाना सरगांव जिला मुंगेली।
7 सुरेश जांगड़े पिता बिसत जांगड़े उम्र 30 साल निवासी ग्राम चिरौटी थाना सरगांव जिला मुंगेली।
8 पुरूषोत्तम जोशी पिता सदाराम जोशी उम्र 30 साल निवासी ग्राम चिरौटी थाना सरगांव जिला मुंगेली।
9 अनुप जोशी पिता कुंवर जोशी उम्र 40 साल निवासी ग्राम चिरौटी थाना सरगांव जिला मुंगेली।

▪️जप्त संपत्ति का विवरण
1 96 बोरी धान
2 10 कटटा चांवल बरामद
3 चोरी की रकम से खरीदे गये 03 मोटर सायकल जप्त।
4 चोरी किये गये अन्य सामान लगभग 01 ट्रक
5 इन चोरों द्वारा चोरी के काम में इस्तेमाल करने वाले हथियार

Related Posts