BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नवनियुक्त छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का दुर्ग आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

भिलाई। गुरुवार की दोपहर छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्य्क्ष अरुण साव दुर्ग संभाग के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेने दुर्ग भाजपा कार्यालय पहुंचे। इसके पूर्व कुम्हारी से लेकर मालवीय नगर चौक तक नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह भव्य स्वागत किया।

स्वागत का सिलसिला कुम्हारी का टोल प्लाजा से शुरू होकर दुर्ग भाजपा कार्यालय तक हुआ। सिरसा गेट, पावर हाउस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर के पास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व अन्य विंग के कार्यकर्ता स्वागत के लिए उमड़ पड़े । कार्यकर्ताओं में अपने नेता के स्वागत के लिए ढोल, पटाखे व फूल मालाओं का इंतजाम कर रखा था।

जैसे ही नए अध्यक्ष का काफिला पावर हाउस पहुंचा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह के साथ अपने अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। चरोदा मंडल, जामुल मंडल, पूरब मंडल, खुर्सीपार मंडल, केम्प मंडल के कार्यकर्ताओं में जोश देखते ही बन रहा था लगातार कार्यकर्ताओ द्वारा अपने प्रदेश अध्य्क्ष के लिए स्वागत नारे सहित ढोल बजाये जा रहे थे। सुपेला घड़ी चौक पर भी भाजपा नेताओं का जबर्दस्त भीड़ था। जिसमे पूर्व पार्षद रश्मि सिंह, कुलेश्वर प्रसाद, दिनेश यादव, ज्योति साहू, प्रीति सिंह, दिलीप केशरवानी आदि ने जमकर स्वागत किया।

इस स्वागत के दौरान भाजपा कार्य समिति सदस्य राकेश पांडेय, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे सहित जामुल पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, रामउपकर तिवारी, शिरीष अग्रवाल, अंजय पांडेय, गिरजेश ,भूषण अग्रवाल, दया सिंह ,चन्दन यादव, राजकुमार जयसवाल, सुभाष शर्मा, संजीत यादव, रामवृक्ष वर्मा, जगन राव ,रवि सिंह, शरद सिंह, कविता विश्वास, नीलू ठाकुर, मनीष चौधरी, मुन्ना पांडे, विनोद पांडेय, छोटे लाल चौधरी, हरिशंकर सिंह, हरीश वर्मा, प्रदीप चौधरी, अमित राजपूत, बी रवि, प्रताप सिंह,दीपक गुप्ता, रामप्यारी वर्मा, राकेश वर्मा, लवली सिंह, मंजूषा साहू, रंजीत सिंह, आशीष वर्मा, दानेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts