नवगठित जिले में क्षेत्र की सुरक्षा एवं अंतरराज्यीय सीमा पर चौकसी हेतु पुलिस महा निरीक्षक महोदय श्री दीपांशु काबरा ,आईपीएस के द्वारा नाकाबंदी पॉइंट निर्धारित कर पक्के नाके बनाकर चेकिंग हेतु निर्देश पूर्व में दिए गए थे।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गौरेला पेंड्रा मरवाही श्री सूरज सिंह परिहार, आईपीएस के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को नाकाबंदी पॉइंट निर्धारित कर स्थायी नाका अवरोध बनाकर चेकिंग हेतु निर्देश दिया गया जिसपर सभी थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को नाके पोईंट्स का सर्वे करके सूचित किया गया जिसपर पक्के नाके निर्मित करने का आदेश मिलने से पिछले ४८ घंटे में क़रीब ६ नाके बनाकर उनपर रेफलेक्टर रेडीयम लगाकर पालन किया गया। साथ ही रात्रि चेकिंग के आदेश पर अधिकारियों कर्मचारियों के साथ रात्रि में संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि नए जिले की सीमा का काफ़ी हिस्सा मध्य प्रदेश राज्य से भी लगता है जहाँ से अवैध कारोबार की, गुंडा बदमाश की आवाजाही की सम्भावना बनी रहती है ऐसे में ये नाके महत्वपूर्ण हो जाते हैं। नाकेबंदी की SOP चूँकि पुलिस अधीक्षक ने पहले ही जारी कर दी है ऐसे में आने वाले समय में ज़िला पुलिस को नाकेबंदी के लिए तैय्यार रहने को माकड्रिल भी करायी जाएगी।वैसे यह प्रक्रिया किसी वारदात करके भागते लुटेरे या क़ातिल को पकड़ने में अहम भूमिका निभाती है।











