BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की एसपी अंकिता शर्मा ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों व राजपत्रित अधिकारियों की पहली बैठक ली

खैरागढ़-छूईखदान-गंडई। नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों व राजपत्रित अधिकारियों की पहली बैठक आहूत कर जिले के अपराध व क़ानून व्यवस्था परिदृश्य के संबंध में सामान्य जानकारी प्राप्त कर नए जिले के आकांक्षाओं के अनुरूप बेहतर पुलिसिंग के संबंध में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जुआ, सट्टा, अवैध शराब, एनडीपीएस मादक द्रव्य जैसे संपूर्ण अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही, बेसिक पुलिसिंग पर जोर, सभी थानों में आम जनता से अच्छा व्यवहार, बीट सिस्टम को दुरुस्त करना, गुंडे बदमाशों पर सख्त नजर रखना।

उनके अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही, दुर्घटना प्रवण जगहों को चिन्हित कर वहां पर प्रॉपर लाइट, स्टॉपर व सीसीटीवी कैमरे के लिए प्रयास करना, आरोपियों एवं उनके अपराधिक रिकॉर्डों का प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन, थानों के दस्तावेजों का दुरुस्तीकरण, पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों के उत्तम अनुशासन के संबंध में निर्देश दिया गया।

उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरागढ़ छूईखदान गंडई नेहा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खैरागढ़ दिनेश सिन्हा सहित जिले के समस्त थानों/चौकियों के प्रभारी गण उपस्थित रहे।

Related Posts