BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

नवंबर में 2-4 नहीं पूरे 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां जानिए पूरा डिटेल?

भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, आज यानी 1 नवंबर 2025 को बैंक की छुट्टी है। बता दें कि आरबीआई स्थानीय त्योहार के हिसाब से अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग छुट्टी देती है…

 

नईदिल्ली (ए)। आज से नवंबर की शुरुआत के साथ त्योहारों का मौसम खत्म होने वाला है. हालांकि, इस महीने देशभर में बैंकों की लगभग 9 से 10 दिन छुट्टियां रहेंगी. ऐसे में जिन ग्राहकों को बैंक जाकर जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेनी चाहिए।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर महीने की बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी की है, जिसमें क्षेत्रीय त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश दोनों शामिल हैं. ग्राहकों को सलाह दी गई है कि लेन-देन की योजना बनाते समय इन छुट्टियों का ध्यान रखें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

भले ही बैंक खुले नहीं है लेकिन सामान्य तौर पर डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज चालू रहेंगी। आप NEFT, RTGS, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बिना किसी दिक्कत के फाइनेंशियल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

बैंक हॉलिडे नवंबर 2025

तारीख दिन छुट्टी / त्योहार किन-किन राज्यों / शहरों में बैंक बंद रहेंगे
1 नवंबर 2025 शनिवार कर्नाटक राज्योत्सव / इगास-बगवाल बैंगलोर, देहरादून
2 नवंबर 2025 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
5 नवंबर 2025 बुधवार गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रास पूर्णिमा आइजॉल, बेलापुर,भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर।
6 नवंबर 2025 गुरुवार नोंग्क्रेम नृत्य शिलॉन्ग
7 नवंबर 2025 शुक्रवार वांगला फेस्टिवल शिलॉन्ग
8 नवंबर 2025 शनिवार कनकदास जयंती / दूसरा शनिवार पूरे देश में (दूसरा शनिवार)
9 नवंबर 2025 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
16 नवंबर 2025 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
22 नवंबर 2025 शनिवार चौथा शनिवार पूरे देश में
23 नवंबर 2025 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
30 नवंबर 2025 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में

 

Related Posts