BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नन्दनी पुलिस की तत्परता से दुर्घटना का फरार आरोपी 02 साल बाद गिरफ्तार

दुर्ग। नन्दनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 42/19 धारा 279, 337, 338 का आरोपी आनंद लठवाल, निवासी चिदाना, थाना गौहाना, जिला, सोनीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी घटना दिनांक 16/12/2018 से फरार था। आरोपी कल भी पुलिस को चकमा देकर भागने के फिराक में था लेकिन पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया है। नन्दनी पुलिस ने बताया कि आरोपी जिस गाड़ी से दुर्घटना किया था उसे हरियाणा में रखना बताया था, जब पुलिस ने गाड़ी को वीडियो कॉलिंग पर दिखाने कहा गया तब उसने बताया कि गाड़ी बेच दिया इस तरह पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच कार्यवाही की गई।
आरोपी पद्मनाभपुर में रहता है, मोहल्ले वाले ने बताया है कि आरोपी पद्मनाभपुर में लड़की के साथ रहता है और उसके घर में कब्जा कर लिया है तथा कई लोगो से कर्ज लेने की संभावना है,आय दिन लोग इसको ढूंढने आते है।

Related Posts