भिलाई-3। मंगलवार 26 अक्टूबर को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं मुंगेली जिला प्रभारी मो. नजरुल इस्लाम का जन्मदिन उनके परिवार के सदस्य, मित्र, समर्थक, शुभचिन्तको ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। नजरुल इस्लाम के जन्मदिन को खास बनाने के लिए इनके चाहने वालो ने पहले से ही प्लानिंग कर रखी थी।

नजरुल इस्लाम के युवा साथियों द्वारा जन्मदिन की शुरुआत तीन जगह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर किया गया। पुरानी भिलाई थाना में भी स्वास्थ्य शिविर लगाकर वहां के पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गईं। पर्यावरण संरक्षण के लिए हथखोज में वृक्षारोपण किया गया।

महिला सशक्तिकरण को आगे बढाने के लिए जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण इनके जन्मदिन पर किया गया। खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय, भिलाई-3 में भी इनके युवा साथियों द्वारा जन्मदिन मनाया गया।

उमदा रोड स्थित इनके कार्यालय में शाम को इनके परिवार के सदस्य, मित्र, समर्थक, पार्टी के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतको ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। वही अपने युवा साथियों, शुभचिन्तको का आभार व्यक्त करते हुए नजरुल इस्लाम ने कहा कि इतने उत्साह से मेरे जन्मदिन को मनाने के लिए मैं सभी का दिल से आभारी हूं। इन सबका प्यार, आशीर्वाद मुझे ऐसे ही हमेशा मिलते रहे यही कामना करता हू। मैं अपने सभी युवा साथियों का धन्यवाद करता हूं। यहां देखे वीडियो👇
https://youtu.be/tWcZAkE3qBE















