BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नगर पालिक निगम भिलाई के पांच वार्डो में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने प्रतिनिधि नियुक्त किया

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने नगर पालिक निगम भिलाई के पांच वार्डों में अपना प्रतिनिधि बना दिया है। विधायक रिकेश सेन द्वारा इस संबंध में जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार निगम भिलाई के वार्ड-1 खम्हरिया से राकेश धनकर, वार्ड-2 स्मृति नगर से अन्नू राणा, वार्ड-4 नेहरू नगर मिथिला खिचरिया, वार्ड-5 कोसा नगर से डाक्टर दिनेश एस साहू, वार्ड-7 राधिका नगर में मदन सेन को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

विधायक रिकेश सेन ने प्रतिनिधियों को कहा है कि वो अपने वार्ड की जनसमस्या, विकास कार्यों सहित अन्य जन समस्याओं के संबंध में प्रस्ताव बना कर समय समय पर उन्हें दूर करवाने आवश्यक पहल करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की गारंटी तथा केंद्र सरकार की जनोपयोगी योजनाओं को अपने वार्ड में घर-घर पहुंचा वार्डवासियों को लाभान्वित करने अहम भूमिका निभाएंगे।

भिलाई और यहां के सभी लोग अपने हैं, इसे सुंदर बनाए रखने हर नागरिक का सहयोग जरूरी- रिकेश सेन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने क्षेत्र की जागरूक जनता, जिला और पुलिस प्रशासन को बधाई दी है। श्री सेन ने कहा कि नव वर्ष को लेकर जिला, पुलिस प्रशासन ने शहर को व्यवस्थित और अपराध शून्य बनाने का जो प्रयास किया वह काबिले तारीफ है वरना प्रत्येक वर्ष दिसंबर के अंतिम दिनों शराब पीकर वाहन चलाने की वजह से दुर्घटना, देर रात कर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और बार खुले होने से कई अपराधिक घटनाएं और मारपीट जैसे दर्जनों मामले 1 जनवरी के दिन अखबारों के माध्यम से पता चलते थे।

इस बार विधायक रिकेश सेन ने स्वयं भी लोगों से अपील की थी कि वो नियम कायदों में रहते हुए सुरक्षित एवं सेफ ड्राइविंग तथा शहर की शांति और कानून व्यवस्था के परिपालन में सजगता से सामने आते हुए सहयोग करें। शहर के व्यापारी बंधुओं ने भी इस अपील पर गंभीरता से अमल करते हुए अपना सहयोग दिया। जब लोग पार्टियों में मशगूल रहते हैं तो उनकी और शहर की सुरक्षा में सड़कों पर निकले पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मुस्तैदी से काम करते हैं।

यह शहर और यहां के लोग अपने हैं, इसलिए यहां की शांति, सुरक्षा और शहर को व्यवस्थित, सुंदर रखने की जितनी जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की है उतनी ही क्षेत्र के नागरिकों की भी। इसलिए भिलाई को शांतिपूर्ण दुर्घटना ओर घटना शून्य बनाने के लिए सहयोग देने वाले सभी जागरूक नागरिक भी बधाई के पात्र हैं।

Related Posts