BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नगर निगम भिलाई चरोदा के PHE विभाग का सामान चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख का सामान बरामद

 

भिलाई 3। प्राथी हेमंत कुमार पिता चिंता राम साहू उम्र 42 वर्ष नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा के उप अभियंता ने दिनांक 17.06.2022 को थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सिरसाकला के कम्पोस्ट शेड के अंदर रखे नगर निगग भिलाई चरोदा के पी.एच.ई विभाग का सामान एम.जे. कम्प्रेशन, ज्याईटर, एम.जे. कॉलर, कपलिंग ज्वाईट, स्तूश वाल, डी.आई बैंड आदि कीमती लगभग 800639 रूपये को दिनांक 16.06.2022 के रात्रि 12.00 बजे कोई अज्ञात चोरी चोरी कर ले गया है। प्राथी की रिपोर्ट पर थारा 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिपेक पल्लव के मार्गदर्शन, में अतिरिक्त पुलिस अथीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई विश्वास चन्द्राकर के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर दिशा निर्देश पर थाना पुरानी भिलाई से पृथक-पृथक टीम गठित कर चोरी गये माल एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी पर लगाया गया।

इसी दौरान विवेचना मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रभाकर पांडे पिता स्व. अश्वनी पाडे निवासी पुरैना जो पेशे से कबाड़ का व्यवसाय करता है, अपने साथी अनिल यादव, बाल मुकुंद, टिकेश्वर के साथ दिनांक 16.06.2022 के रात्रि को नगर निगम चरोदा भिलाई के पी.एच.ई. विभाग के ग्राम सिरसाकला में कम्पौस्ट शेड के अंदर रखे सामान को चोरी कर अपने पीकअप वाहन क्रमांक सीजी 07 सी.ए. 422 में ले गया है।

विवेचना में दौरान मुखबीर से यह भी ज्ञात हुआ कि संत सिंह उर्फ बुग्गी निवासी सुपेला चिंगरी पारा जो पेशे से कबाड़ का व्यवसाय करता है के द्वारा भी अपने साथी हर्ष कुमार सिंह, विजय विश्वकर्मा, गोविंद कुमार वर्मा एवं देवानंद निषाद के साथ मिलकर ग्राम सिरसाकला के कम्पोस्ट शेड में रखे सामान को अपने वाहन डी.आई. सीजी 07 सीसी 3548 में चोरी कर ले गया है। सूचना की तस्वीक हेतु प्रभाकर पाडे एवं उसके अन्य साथी अनिल यादव, बाल मुकुंद, टिकेश्वर तथा संत सिंह उर्फ बुग्गी निवासी सुपेला चिंगरी और उसके अन्य साथी हर्ष कुमार सिंह, विजय विश्वकर्मा, गोविंद कुमार वर्मा एवं देवानंद निषाद को तस्दीक वास्ते थाना लाकर पूछताछ किया गया।

सभी पहले चोरी करने से इंकार करते रहे वाद में कड़ाई एवं हिकमत अमली से पूछताछ पर आरोपी प्रभाकर पांडे अपने साथियों के साथ सामान को अपने पीकअप वाहन में लोड करवा कर घर के पीछे छिपाकर रखना बताया, तथा संत सिंह उर्फ दृग्गी ने भी वताया कि अपने साथियों के साथ पी.एच.ई विभाग के सामान को चोरी कर डी.आई. वाहन मेंलोड कर ले जाकर अपने घर के पास छुपाकर रखना बताया।

विवेचना में दौरान सभी आरोपीगणों का मेमोरेण्डम लिया गया, चोरी गये सामान एम.जे. कम्प्रेशन, ज्चाईटर, एम. जे. कॉलर, कपलिंग ज्वाईंट, स्लूश वाल, डी.आई वैंड कीमती 800639 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त पीकअप वाहन सीजी 07 सी.ए. 4222 एवं डी.आई सीजी 07 सीसी 3548 को गवाहों के समक्ष जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया जाता है।

थाना: पुरानी भिलाई, अपराध क्रमांक 279/2022 धारा 380, 34 भादवि।

नाम अरोपीगण (1) प्रभाकर पाण्डेय पिता स्व. अश्वनी पाण्डये उम्र 57 वर्प सा. पुरैना वार्ड 39 वैष्णव देवी मंदिर के पास थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग।

(2) संत सिंग उर्फ बुग्णी पिता स्व. सोनी लाल ठाकुर उम्न 48 वर्ष सा. सुपेला चिंगरी पारा, कमला मेडिकल के पीछे थाना सुपेला जिला दुर्ग छ.ग।

(3 ) अनिल यादव पिता स्व. दिलीप यादव उम्र
26 वर्ष सा. सिरसाकला भाठापारा हनुमान मंदिर के पास थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग।

(4)  बाल मुकुंद यादव पिता स्व. कार्तिक राम यादव उम्र 25 वर्ष सा. सिरसाकला भाठापारा सतनामी मोहल्ला थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग।

(5) टिकेश्वर यद्ध पिता स्व. दिलीप यदु उम्र 27 वर्ष सा.
सिरसाकला भाठा पारा हनुमान मंदिर के पास थाना पुरानी
भिलाई जिला दुर्ग छ.ग।

(6) हर्श कुमार सिह पिता स्व. सुर्येकांत सिंह उम्र 23 वर्ष सा. पुरैना आमा कुंआ चीक हेमंत देवांगन किराना स्टोर्स के पास थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग।

(7) विजय विश्वकर्मा पिता झीनक विश्वकर्मा उम्र 21
वर्ष सा. आमा कुआ चौक पुरैना हेमंत देवांगन किराना स्टोर्स
के पास थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग।

(8) गोविंद कुमार वर्मों पिता शिव कुमार वर्मा उम्न 24 वर्ष सा. आमा कुआ चौक पुरैना वैष्णव मंदिर के पास थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग।

(9) देवानंद निपाद पिता स्व. लीलाथर निपाद उम्र 30 वर्ष सा. पुरैना आमा कुआं चौक थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग.
छ.ग।

आरोपियों से पीएचई का सामान एम.जै. कम्प्रेशन, ज्वाईटर, एम.जै. कॉलर, कपलिंग ज्चाईट, स्तूश वाल, डी.आई बैंड जुमला कीमती 800639 /- रूपये का सामान बरामद किया गया।

Related Posts