BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नगर निगम दुर्ग की एक सप्ताह के भीतर दूसरी उपलब्धि, स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 एवं स्टार रेटिंग में पुरस्कार प्राप्त करने महापौर एवं आयुक्त को दिल्ली बुलावा

राष्ट्रपति के मुख्य अतिथि में होने वाले समारोह में पहली बार नगर निगम दुर्ग होगा शामिल

दुर्ग। शासन द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण एवं जी एफ सी रैंकिंग सर्वेक्षण कराया गया है। जिसमें नगर निगम दुर्ग को पूरे भारत में उत्कृष्ट स्थान से नवाजा गया है। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मंडावी के अथक प्रयासों एवं मार्गदर्शन से नगर निगम दुर्ग को यह उपलब्धि हासिल हुई है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 हेतु विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 स्टार रेटिंग सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड का आयोजन भारत के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मुख्य अतिथि में विज्ञान भवन नई दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

जिसके तहत कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण रायपुर के अधिकारियों को दिल्ली प्रवास हेतु राज्य शासन द्वारा नामांकित किया गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने उक्त अवार्ड मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक अरुण वोरा एवं शहर के नागरिकों एवं कर्मचारियों के द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने से यह सम्मान प्राप्त हुआ है जो कि शहर की जनता को समर्पित है।

आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि राष्ट्रपति के कर कमलो से यह अवार्ड लेने के लिए शासन का पत्र नगर निगम को प्राप्त हो चुका है अवार्ड हेतु मुख्य समारोह 20 नवंबर 2021 को प्रातः 11:00 बजे संपन्न होगा इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरी प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया सचिव अलरमेल मंगई डी सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने उक्त अवार्ड को प्राप्त करने में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं समस्त जनप्रतिनिधि गण एवं शहर के जागरूक नागरिकों स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं सफाई कामगारों को बधाई दी है।

आयुक्त ने किया मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण जनकारी मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत् दुर्ग शहर में भी हर वार्डो में प्रतिदिन स्वास्थ्य सुविधाये उपलब्ध करायी जा रही है। जिसकी लगातार मॉनिटनिंग (निरीक्षण) नगर पालिक निगम, दुर्ग के द्वारा की जा रही है। नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त हरेश मंडावी आज सुबह 08ः00 बजे वार्ड क्रमांक 16 सिकोला बस्ती में लगे मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के शिविर में पहुंचे और वहां पर उपस्थित स्टॉफ से दवाईयां एवं उपचार हेतु उपस्थित लोगो के ईलाज एवं उपचार के संबंध में हालचाल पूछा और बेहतर ढंग से उपचार करने हेतु निर्देषित किया गया।

निरीक्षण के दौरान डॉक्टर की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एजेन्सी भव्या हेल्थ सर्विस प्रा0लि0 को नोटिस जारी करने हेतु उपस्थित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के मैनेजर मनीष यादव को तत्काल निर्देशत किया गया एवं समस्त स्टॉफ को अच्छे से ईलाज करने हेतु कहा गया।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान एवं पी0आई0यू0 शेखर वर्मा और टीम उपस्थित थे।

Related Posts