BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नगरीय प्रशासन मंत्री से महापौर ने की सौजन्य भेंट, मानदेय दोगुना व पार्षद निधि देढ़ गुना करने पर जताया आभार

भिलाई-3। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से भिलाई – चरोदा महापौर निर्मल कोसरे ने आज राजधानी में सौजन्य भेंट किया। श्री कोसरे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के मानदेय को दोगुना व पार्षद निधि देढ़ गुना बढ़ाए जाने पर विभागीय मंत्री डॉ. डहरिया का आभार प्रकट किया। इस दौरान निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर, एमआईसी सदस्य मोहन साहू, ईश्वर साहू, एम. जॉनी, देवकुमारी भलावी, मनोज डहरिया, पार्षद टेनेन्द्र ठाकरे व पूर्व पार्षद आशीष वर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Posts