शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पुना नर्कोम अभियान’’ से प्रभावित होकर नक्सली दम्पति के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण, आत्मसमर्पित नक्सली दम्पति छ0ग0 शासन द्वारा 01-01 कुल 02 लाख के ईनामी…
सुकमा। जिला सुकमा में सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.) कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा के निर्देशन व आकाश कुमार मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, गौरव मण्डल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा, रजत नाग, उप पुलिस अधीक्षक आप्स. सुकमा के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पुना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय नक्सली दम्पति क्रमशः 01. सोमे (जगरगुण्डा एलओएस सदस्या, ईनामी 01 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) निवासी थाना चिंतागुफा क्षेत्र जिला सुकमा, 02. नंदा (कोंटा एलओएस सदस्य+ एरिया कृषि शाखा सदस्य, ईनामी 01 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) निवासी थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा क्षेत्र के द्वारा आज दिनांक 17/08/2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकाश मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, रजत नाग, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स. सुकमा एवं उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।
नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण, मिनपा और टेकलगुडा मुठभेड़ की घटना में थे शामिल..@ajayyadavips @amitp513 @CG_Police @SukmaDist @policerjn @RaipurPoliceCG @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @BastarDistrict @policebastar @sundar_IPS @DeepakBaijINC @ChhattisgarhIps @StateOfficers pic.twitter.com/3iN0DFwoWh
— Sarnath Express News (@SarnathNews) August 17, 2023
महिला नक्सली सोमे का विवरण
संगठन में कार्यअवधि
▪️ 2012 – 2014 तक बाल संघम सदस्य।
▪️वर्ष 2015 – 2017 तक सीएनएम सदस्य (दुलेड़ आरपीसी अन्तर्गत)।
▪️वर्ष 2018 – 2020 तक जगरगुण्ड़ा एरिया जनताना सरकार सदस्य।
▪️वर्ष 2021 – जुलाई 2023 तक जगरगुण्ड़ा एलओएस सदस्य (जगरगुण्डा एरिया कमेटी अन्तर्गत)।
घटनाये जिसमे शामिल रही
▪️वर्ष 2020 में मिनपा मुठभेड़ की घटना ।
▪️वर्ष 2021 में टेकलगुडा की मुठभेड़ की घटना।
आत्मसमर्पित पुरूष नक्सली नंदा का विवरण-
संगठन में कार्यअवधि
▪️वर्ष 2015 -2016 तक जनमिलिशिया सदस्य।
▪️वर्ष 2016 – 2017 तक कोण्टा एलजीएस सदस्य।
▪️ वर्ष 2018 – जुलाई 2023 तक कोण्टा एलओएस सदस्य एवं वर्ष 2020 से एरिया कृषि शाखा की
अतिरिक्त जिम्मेदारी ।
घटनाये जिसमे शामिल रहा
▪️वर्ष 2016 में भेज्जी – कोत्ताचेरू के बीच वहानों को आगजनी की घटना ।
▪️वर्ष 2016 में गोरगुण्डा कैम्प के पास आईईडी ब्लास्ट की घटना ।
▪️वर्ष 2017 में कोण्टा- मुरलीगुड़ा के रोड़ खोदने की घटना।
▪️ वर्ष 2020 में मिनपा मुठभेड़ की घटना।
▪️वर्ष 2021 में टेकलगुड़ा मुठभेड़ की घटना।
उक्त आत्मसमर्पित नक्सल दम्पति को शासन की पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा।















