BREAKING

Uncategorised

नकली फेसबुक आईडी पर पुलिस वाला फोटो डालकर पीड़िता से चैटिग कर ले लिया प्राइवेट फोटो, वायरल करने की धमकी पर आरोपी गिरफ्तार

नकली फेसबुक आई डी पर पुलिस वाला बनकर करता था पीड़िता से चैटिग, आरोपी को पुलिस सायबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल..

राजनांदगांव। पीड़िता ने थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति जिसने यदु किंग वैभव उर्फ जय के नाम से सोशल मिडिया फेसबुक पर फेक आईडी पर पुलिस की वर्दी वाली फोटो डालकर अपने आप को पुलिस वाला बताकर दोस्ती किया और मोबाइल के माध्यम से शादी का झांसा देकर उसकी प्राइवेट फोटो दबाव पूर्वक ले लिया।

फोटो लेने के बाद उसे वायरल करने की धमकी देने की शिकायत पर थाना खैरागढ़ मे अपराध क्रमांक 36/2022 धारा 509 ख 170 भादवि 67 आई टी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया।

मामला गंभीर होने पर इसकी सूचना वरष्ठि अधिकारियो की दी गई। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन में निरीक्षक नीलेश पाण्डेय के नेतृव्य मे सायबर सेल से जानकारी प्राप्त कर एक टीम आरोपी के लोकेशन पर भेजी गई।

आरोपी जो अपने सकुनत हथबंद कला थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0 मे निवासरत था को रेड कार्यवाही कर हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया एवं अपना मोबाइल पुलिस टीम को दिया।

आरोपी मुकेश कुमार यदु पिता ललित राम यदु उम्र 33 साल साकिन हथबंद कला थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर को थाना खैरागढ़ लाकर विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्यूडिसियल रिमांड पर उपजेल सलोनी भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना खैरागढ़ मे पदस्थ सउनि विरेन्द्र चंद्राकर,प्रधान आरक्षक 90 गन्नू लाल साहू आर0 विजेन्द्र कुमार का योगदान सराहनीय रहा।

Related Posts