राहुल गांधी आजकल एक अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं, अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने तेलंगाना के बोमालू त्योहार में हिस्सा भी लिया, देखे वीडियो…
नईदिल्ली (ए)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. इस समय उनकी यात्रा तेलंगाना में है. तेलंगाना में उनकी यात्रा का आज 12वां दिन था. आज (3 नवंबर) यात्रा की शुरुआत रुद्रराम गांव से हुई. इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी अपने एक अलग अंदाज में दिखे. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बोनालू सेलिब्रेशन में भी हिस्सा लिया और इसके दौरान अपने उपर कई कोड़े भी मारे. इसका वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है।
बोनालू फेस्टिवल में मारे कोड़े: तेलंगाना के बोनालू फेस्टिवल में कोड़े मारने की परंपरा है. राहुल गांधी ‘पोथराजू’ के अवतार में नजर आए, जिसमें व्यक्ति अपने शरीर पर कोड़े मारता है. पोथराजू, बोनालू फेस्टिवल की देवी महाकाली का भाई है, जो देवी की रक्षा के लिए चाबुक चलाता है. पोथाराजू को देवी महाकाली के अलग रूपों वाली सात बहनों का भाई माना जाता है. राहुल गांधी ने भी अपनी इस यात्रा के दौरान तेलंगाना के पारंपरिक त्योहार में हिस्सा लिया।
महिलाएं भी इस त्योहार में लेती हैं हिस्सा: इस त्योहार में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी हिस्सा लेती हैं. इसमें पोथराजू बने युवक आगे-आगे चलते हैं. पीछे से महिलाएं भी उनका समर्थन करती रहती हैं. ऐसे करते हुए लोग मंदिर के गेट तक जाते हैं. इस दौरान पोथराजू बने युवक अपने शरीर पर कोड़े मारता है।
इससे पहले राहुल गांधी आज अपनी यात्रा के दौरान एक बच्चे को कराटे सिखाते नजर आए थे. इसका वीडियो भी काफी लोगों को पसंद आया था. कांग्रेस ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से इसका वीडियो पोस्ट किया था. राहुल गांधी ने अपनी इस यात्रा के दौरान तेलंगाना का लोक नृत्य ढिमसा भी किया।
120 यात्रियों को भार यात्री नाम दिया गया: कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल अपने भारत यात्रियों और सेवा दल की टीमों को 14 समूहों में बांटा है. इनमें से हर एक ग्रुप को एक स्वतंत्रता सेनानी के नाम से जाना जाएगा. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी।
#BharatJodoYatra witnessed whip wielding, practiced under the ‘Pothuraju’ tradition, usually performed during the Bonalu festival in Telangana .
Watch Shri @RahulGandhi try his hand at it. pic.twitter.com/iW7Vn1jWVT— Congress (@INCIndia) November 3, 2022















