वीडियो में IAF का हेलिकॉप्टर उस जगह मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है, जहां छात्र चट्टान से गिरने के बाद फंस गया था..
बेंगलुरु (ए)। भारतीय वायुसेना के हैरतअंगेज कारनामें अक्सर देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में वायुसेना ने एक ऐसे ही घटना को अंजाम दिया है, जिसे देखकर आप भी दंग रहे जाएंगे। दरअसल, वायुसेना ने एक साहसी ऑपरेशन में कर्नाटक के नंदी हिल्स में 300 फीट नीचे फंसे 19 साल के छात्र को रेस्क्यू कर बचाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि एक साहसी मिशन में भारतीय वायु सेना और चिक्कबल्लापुर पुलिस ने एक 19 वर्षीय छात्र को बचाया, जो एक खड़ी चट्टान से 300 फीट नीचे नंदी हिल पर गिर गया था। ANI ने वायुसेना के रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में IAF का हेलिकॉप्टर उस जगह मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है, जहां छात्र चट्टान से गिरने के बाद फंस गया था।
काफी मशक्कत के बाद भारतीय वायु सेना का हेलिकॉप्टर छात्र को सुरक्षित निकालने में सफल रहा। छात्र ऐसी स्थिति में कैसे आ गया, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। नीचे वीडियो में देखिए कैसे वायुसेना ने छात्र को बचाया….
#WATCH Karnataka | Indian Air Force and Chikkaballapur Police rescued a 19-year-old student who fell 300 ft from a steep cliff onto a rocky ledge at Nandi Hills this evening pic.twitter.com/KaMN7zBKAJ
— ANI (@ANI) February 20, 2022
बता दें कि यह घटना तब हुई है, जब हाल ही में भारतीय वायुसेना ने केरल में इसी तरह एक घटना को अंजाम दिया था। वायुसेना ने पलक्कड़ में एक पहाड़ी की दरार से आर बाबू नामक एक फंसे हुए ट्रैकर को 45 घंटे के बाद बचाया गया। भारतीय सेना, नौसेना और एनडीआरएफ ने बचाव अभियान चलाया था।















