भिलाई। नंदनी रोड स्थित शराब दुकान के खिलाफ आंदोलन का आज 16 वां दिन पूरे हो गए। इस आंदोलन के नेतृत्वकर्ता व स्थानीय पार्षद पीयूष मिश्रा ने बताया कि लगातार 16 दिन से महिलाएं बच्चे नंदनी रोड के समस्त व्यापारी धरने पर बैठे हुए हैं। अन्धे व बहरे प्रशासन व सरकार तथा मिस्टर बंटाधार विधायक को ईश्वर सद्बुद्धि प्रदान करे। इसके लिए शुक्रवार से आस पास के वार्डों में सद्बुद्धि यात्रा शुरू की गई। जो आस पास के इस शराब दुकान से प्रभावित सभी क्षेत्रों में जाएगी साथ ही आंदोलनकारियों ने एक पर्चा भी बांटा।
जिसमें विधायक की शराब दुकान व बार से आसपास के लोगों का नंदनी रोड के व्यापारियों की स्थिति क्या है इसका उल्लेख किया। आंदोलनकारियों में शामिल महिलाओं ने शराब दुकान के सामने जाकर जो लोग शराब लेने आ रहे थे उनके हाथों में चूड़ियां पहनाई महिलाओं ने कहा कि हमने फूल देकर शराब पीने वालों से निवेदन किया था कि वह शराब पीना छोड़ दें और इस शराब दुकान से तो कम से कम शराब ना खरीदें इसके बाद भी लोगों के ना मानने से हम अब इनको चूड़ियां पहना कर शर्मिंदा करेंगे महिलाओं में काफी आक्रोश देखने के लिए मिला। अब छोटे बच्चे विधायक को भेजेंगे फुल अंकल गेट वेल सून आप मानसिक रूप से बीमार है।
भगवान आप को जल्द सद्बुद्धि प्रदान करे और आपने जो वादा किया था शराब दुकान बंद करने का उसको पूरा करें। विदित है कि पार्षद मिश्रा के नेतृत्व में शराब दुकान का आंदोलन लगातार जारी है हर दिन नए नए तरीके से शराब दुकान का विरोध किया जा रहा है जिसमें उनको आसपास के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है हर दिन आंदोलनकारियों की संख्या बढ़ती जा रही है














