भिलाई 03। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने धोखे से फार्म हाउस में बुलाकर महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला से जान पहचान का फायदा उठाया और अपने साथ का फोटो दिखाकर फोटो को उसके परिवार को भेजने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और लगातार दुष्कर्म किया।
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव ने बताया कि पीड़िता ने थाना में लिखित शिकायत की थी, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध क्रमांक 505/24, धारा 376,(2),(N), 506 भादवि. के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी प्रशांत चतुर्वेदी पिता शैलेन्द्र चतुर्वेदी, उम्र 27 वर्ष, ग्राम घुघुवा, भिलाई 03 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पीड़िता जब कालेज से पैदल बस स्टैंड जा रही थी तब रास्ते में आरोपी प्रशांत चतुर्वेदी मिला और रोककर उसके साथ जबरदस्ती बात करने के लिये बोला। तब पीड़िता ने बात नही किया और कहा कि तुम चले जाओ बोली फिर भी आरोपी रास्ते में बात करने का प्रयास करता रही। परेशान होकर पीड़िता ने अपने पति को पूरी बात बतायी कि आरोपी प्रशांत चतुर्वेदी मुझे जबरदस्ती बात करने बोला है और मना करने पर नही मानता है। तब पीड़िता के पति ने उसे समझाया कि मेरी पत्नि के साथ गंदी हरकत मतकर नही तो मैं कानूनी कार्यवाही करूंगा। उक्त खबर आप सारनाथ एक्सप्रेस में पढ़ रहे हैं।
इसके बाद आरोपी प्रशांत चतुर्वेदी पीड़िता को परेशान करना बंद कर दिया। उसके बाद पीड़िता प्रतियोगी परीक्षा की निशुल्क कोचिंग करने गई तो वहां पर आरोपी प्रशांत चतुर्वेदी भी कोचिंग करने गया था। वहां पर पीड़िता को बोला कि मेरे से जो भी गलती हुई होगी मैं उसके लिए माफी चाहता हूं। आप मेरी बड़ी बहन जैसे हो बोला उसके बाद दोनो के बीच सामान्य बातचीत होती थी और उसके बाद 1-2 बार पीड़िता उसके साथ बैठकर अपनी बहन के घर गयी थी।
पीड़िता के पति काम से कहीं बाहर काम से गये थे और पीड़िता को दवाई की जरूरत थी तो पीड़िता ने आरोपी प्रशांत को बोली कि मेरे लिए दवाई ला देना। तब आरोपी प्रशांत चतुर्वेदी उसके लिए दवाई लाया, फिर एक दिन आरोपी प्रशांत चतुर्वेदी पीड़िता को फोन किया और बोला कि जरूरी काम है। आपके पति मेरे साथ है। कहकर अपने फाम हॉउस में बुलाया और जब पीड़िता बोली कि मेरे पति से बात कराओ तो पीड़िता के पति के आवाज में बात किया।
पीड़िता जब फार्म हॉउस गयी तो वहां उसका पति नहीं था और आरोपी प्रशांत अपने फार्म हॉउस के कमरे अंदर बुलाकर दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। पीड़िता और आरोपी का एक साथ का फोटो आरोपी के पास पहले से था। पीड़िता को फोटो दिखाकर आरोपी बोलने लगा कि मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ नहीं तो ये फोटो आपके घर परिवार वालों को भेज दूंगा बोला और मेरे साथ जबरदस्ती अपने फार्म हॉउस के कमरे में शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया और मुझे धमकी दिया कि इस बात को किसी को बतायेगी तो तेरे पति को जान से मार दूंगा और तेरा फोटो वायरल कर दूंगा।
उसके बाद आरोपी फिर पीड़िता को अपने फार्म हॉउस में बुलाया और पीड़िता को कमरे के अंदर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और कहा कि किसी को इस बारे में बतायेगी तो जान से मार दूंगा। आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर से पीड़िता के पति के मोबाइल नंबर पर अपने साथ वाला फोटो भेजा और मैसेज के माध्यम से बोला कि तुम अपनी पत्नी को मेरे पास भेज दो नही तो मैं कुछ भी कर दूंगा। बोलकर मेरे साथ फिर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और लगातार परेशान कर रहा था। जिससे परेशान होकर पीड़िता अपराध दर्ज कराई।
















