BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

धार्मिक स्थल की पहाड़ी पर बन रहा यह एयरपोर्ट देश का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट होगा, पढ़े इसकी खासियत

लखनऊ (ए)। विंध्य रेंज की एक पहाड़ी पर बने “टेबल टॉप” पर बनाया जा रहा चित्रकूट एयरपोर्ट देश का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट होगा। करीब 260  एकड़ भूमि पर बनाए जा रहे इस एयरपोर्ट पर 1475 मीटर लम्बा और 23 मीटर चौड़ा रनवे बनाया जा रहा है। इस समय नए टर्मिनल, एप्रन , एयर ट्रैफिक कंट्रोल भवन और कार पार्किंग निर्माण का कार्य चल रहा है। सरकार ने 92 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थल चित्रकूट एयरपोर्ट विंध्य पर्वत श्रृंखला के बीच पहाड़ी पर बनाया जा रहा है। बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास को शीर्ष प्राथमकिता पर रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट को डिफेंस कारीडोर के छह नोड्स में से एक बनाया है। यहीं से 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड  एक्सप्रेस-वे की शुरुआत भी की। इन लॉजिस्टिक्स को देखते हुए तैयार हो जाने के बाद चित्रकूट एयरपोर्ट की बड़ी भूमिका  होगी। नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि विभाग से संबंधित सभी परियोजनाओं की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री नियमित तौर पर खुद कर रहे हैं। प्रथम चरण में चित्रकूट से प्रयागराज और कानपुर को हवाई सेवाओं से जोड़ा जायेगा।

चित्रकूट सहित  नौ नये एयरपोर्ट का काम चल रहा है

वर्ष 2017 में जब प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आई उस समय प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी, आगरा और गोरखपुर कुल चार एयरपोर्ट थे। पिछले तीन साल के प्रयासों का नतीजा यह है कि इस समय प्रदेश में इन चार एयरपोर्ट के अलावा यात्री वायुयानों के लिए प्रयागराज, कानपूर, हिंडन और बरेली एयरपोर्ट तैयार हो गए हैं। आजमगढ़, अलीगढ, चित्रकूट, मुरादाबाद, सोनभद्र, श्रावस्ती , अयोध्या, कुशीनगर और सहारनपुर (सरसावां) में एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से चल रहा है।
नोएडा के जेवर में विश्वस्तरीय अंतराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट का मेगा प्रोजेक्ट ज़्यूरिख एयरपोर्ट कंपनी के सहयोग से निर्माण की प्रक्रिया में है। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है, बहुत जल्द यहां से विमान सेवाएं शुरू होंगी।

Related Posts